MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • राजू श्रीवास्तव का असली नाम था सत्य प्रकाश, Audi Q7 से चलते थे कॉमेडियन, देखें उनके बारे में अनसुनी बातें

राजू श्रीवास्तव का असली नाम था सत्य प्रकाश, Audi Q7 से चलते थे कॉमेडियन, देखें उनके बारे में अनसुनी बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, Raju Srivastava's real name was Satya Prakash, comedian used to ride Audi Q7 : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ( Comedian Raju Srivastava) का बुधवार यानि 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। कॉमेडियन बीते 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, आज सुबह 10.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उनके परिवार ने मीडिया से उनकी मृत्यु की पुष्टि की थी । इस खबर में हम आपको राजू श्रीवास्तव की लाइफ से जुड़े कुछ अनसुनी बातों को शेयर कर रहे हैं। देखें सत्य प्रकाश से राजू बनने की कहानी...

3 Min read
Author : Rupesh Sahu
| Updated : Sep 21 2022, 08:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था । वह दक्षिण दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज़ कर रहे थे। जब राजू को अस्पताल ले जाया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर घबराहट की शिकायत की थी, इसके  अगले दिन, उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वे तब से वेंटिलेटर पर थे।

210

राजू श्रीवास्तव के चचेरे भाई ने पहले पीटीआई को बताया, "वह अपना नियमित व्यायाम कर रहे थे, और ट्रेडमिल पर वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया।" उनके परिवार ने एक मीडिया आउटलेट से उनकी मौत की पुष्टि की। 41 दिनों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कॉमेडियन का सुबह 10.20 बजे निधन हो गया।

310

राजू श्रीवास्तव ने  1980-90 के दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे फिल्मों में बहुत छोटे रोल में नज़र आ चुके हैं। तेज़ाब ( 1988) से उन्होंनेएक्टिंग करियर की शुरूआत की, 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यारकिया में राजू ने कॉमिक रोल निभाया था।  राजू 2005 में रियलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी सीरीज़ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के ओपनिंग सेशन में पार्टीसिपेट करने के बाद टीवी की दुनिया में छा गए। 

410

मैंने प्यार किया, बाजीगर, ( Maine Pyar Kiya, Baazigar), बॉम्बे टू गोवा ( Bombay to Goa) के रीमेक  और आमदानी अठानी खर्चा रुपैया ( Aamdani Atthani Kharcha Rupaiya) जैसी हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं भी निभाई हैं। 

510

राजू श्रीवास्तव ने यूं तो अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत समाजवादी पार्टी ज्वाइन करके की थी, हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। राजू ने उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद की अध्यक्षता भी की है ।

610

कॉमेडी एक्टर ने एक लंबा सफर तय किया था और स्टारडम हासिल किया था। सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिन्हें राजू श्रीवास्तव के नाम से पहचान मिली, उनका जन्म 25 दिसंबर, 1963 को कानपुर में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। राजू के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव, जिन्हें बलाई काका के नाम से भी जाना जाता है, एक मंझे हुए कवि थे।

710

राजू ने बहुत कम उम्र में कॉमेडियन बनने का फैसला किया क्योंकि वह कम उम्र से ही एक बेहतरीन मिमिक्री आर्टिस्ट थे। कॉमेडी के अलावा, उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आज़माई थी।

810

राजू ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत तेजाब फिल्म से अपने बी-टाउन की शुरुआत की। 
अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग स्किल के कारण, राजू ने पहले भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले कॉमेडियन का खिताब अपने नाम किया है।

910

राजू श्रीवास्तव शेखर सुमन (1994) की हिट कॉमिक सीरीज़ देख भाई देख में भी एक छोटे सेशन में दिखाई दिए थे।

1010

राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का कार कलेक्शन छोटा था, और उनके पास एक शानदार Audi Q7 थी।

ये भी पढ़ें-
राजू श्रीवास्तव का यह ख्वाब अधूरा ही रह गया, हार्ट अटैक से पहले कर रहे थे इसे पूरा करने की तैयारी
राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी पत्नी का बुरा हाल, सदमे में डूबी शिखा ने कही यह बड़ी बात
PM मोदी बोले- 'राजू ने हमारे जीवन को रोशन किया', सीएम योगी से लेकर अक्षय कुमार तक कई सेलेब्स ने दी
राजू श्रीवास्तव के आखिरी 43 दिन: कभी ब्रेन डेड होने की खबर आई तो कभी पत्नी की बातें सुन खोल ली थीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image2
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image3
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image4
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image5
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved