MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब एक-दूसरे को देखकर बहक गए थे रणवीर-दीपिका, नहीं रख पाए खुद पर काबू और सरेआम करते रहे Kiss

जब एक-दूसरे को देखकर बहक गए थे रणवीर-दीपिका, नहीं रख पाए खुद पर काबू और सरेआम करते रहे Kiss

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर ने भले ही डेब्यू 2010 में कर लिया था, लेकिन उन्हें सही मायनों में पहचान 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी से मिली। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर की लव स्टोरी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ काफी दिलचस्प है। दोनों पहली बार एक साथ संजयलीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। ऐसे में उनकी प्यार की कहानी और एक Kiss सीन का किस्सा बता रहे हैं। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी रणवीर-दीपिका एक-दूसरे को किस करते रहे थे...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 06 2021, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बता दें कि रणवीर-दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी इटली में एक प्रायवेट सेरेमनी में हुई थी। इस शादी में परिवारवालें और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए लैविश पार्टी दी थी। 

210

दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले संजयलीला भंसाली ही हैं। 2013 में भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था।

310

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

410

मीडिया में खबरों में एक क्रू मेंबर के हवाले से बताया गया था कि फिल्म के गाने 'अंग लगा दे रे..' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स बहक गए थे। इस गाने में किसिंग सीन बहुत पैशिनेट था। 

510

क्रू मेंबर ने बताया था- दोनों उस वक्त भी किस करते रहे थे जब डायरेक्टर ने कट बोल दिया था। इसी के बाद सभी को कंफर्म हो गया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

610

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी 'पद्मावत'। इसके अलावा फिल्म '83' में भी दोनों की जोड़ी नजर आएगी।

710

बतौर एक्टर करियर की शुरुआत करने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे। 3 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए थे।

810

रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी का अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रितिका भी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं।

910

रणवीर की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। एक बार वे एक बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे तो उनकी दादी ने रणवीर से कहा कि वहां पर डांस जरूर करना। इतना सुनते ही वे लॉन में गए और चुम्मा-चुम्मा दे दे गाने पर डांस करने लगे।

1010

रणवीर ने बैंड बाजा बरात, लेडिज वर्सेस रिकी बहल, लुटेरा, गुंडे, किल दिल, दिल धड़कने दो, बेफिक्रे, सिम्बा, गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी, 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Recommended image2
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image3
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image4
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image5
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved