MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 102 साल बाद भी ऐसी दिखती है कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान में शान से है खड़ी, PHOTOS

102 साल बाद भी ऐसी दिखती है कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान में शान से है खड़ी, PHOTOS

मुंबई. बॉलीवुड के सदबहार एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। 67 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। इसका इलाज उन्होंने अमेरीका में रहकर एक साल तक करवाया था, आखिर इस बीमारी वो जंग जीत नहीं पाए। उनके निधन के कारण फैंस समेत पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। पाकिस्तान से तो उनका पुश्तैनी ताल्लुक है। पाकिस्तान में ही ऋषि कपूर के पिता राज कपूर का जन्म हुआ था। वह जिस घर में रहते थे, वह आज भी पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद है। इसे 'कपूर हवेली' के नाम से जाना जाता है। आइए आपको 'कपूर हवेली' के बारे में बताते हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 01 2020, 03:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

'कपूर हवेली' पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। इस हवेली में ही ऋषि कपूर के पिता और एक्टर राज कपूर का जन्म हुआ था। यह हवेली चारों ओर दुकानों से घिरी हुई है। इसका निर्माण राज कपूर के दादा और पृथ्वीराज कपूर के पिता स्व. श्री बशेश्वरनाथ ने करवाया था। बशेश्वरनाथ उस दौर में एक दीवान थे।

28

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि यह हवेली 5 मंजिला थी। बाद में भूकंप आने के कारण इसमें दरारें पड़ गईं और इसकी ऊपरी तीन मंजिलों को ढहा दिया गया। इसमें 40-50 कमरे थे। इसका निर्माण 1918 से 1922 के बीच करवाया गया। उस वक्त ये हवेली आलीशान निर्माणों में से एक थी। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे रखरखाव की कमी का असर हवेली पर दिखने लगा और उसकी दीवारें  जर्जर हो गई। 

38

ऋषि कपूर एक बार इस हवेली को देखने का मौका मिला था। वो साल था 1990, इस दौरान वह अपने अंकल शशि कपूर और पिता राजकपूर के साथ पेशावर स्थित कपूर हवेली गए थे। वापस आते वक्त वह हवेली के आंगन से मिट्टी उठाकर ले आए ताकि अपनी विरासत को सहेजकर रख सकें। ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया था।

48

देखरेख की कमी के कारण 'कपूर हवेली' जर्जर हो गई थी। इसीलिए साल 2018 में इसे एक म्यूजियम में बदल दिया गया। इसके लिए खुद ऋषि कपूर ने ही पाकिस्तान सरकार से अपील की थी। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर पाकिस्तान सरकार से अपील की थी कि उनके पुश्तैनी घर को एक म्यूजियम में बदल दिया जाए।

58

'कपूर हवेली' को म्यूजियम में बदलने की जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दी थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें ऋषि कपूर का फोन आया था और उन्होंने पेशावर स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम में बदलने की अपील की है। उन्हें जाकर बता दीजिए कि उनकी मांग को मान लिया गया है।

68

ऋषि कपूर को पाकिस्तान से काफी लगाव था। साल 2016 में ऋषि कपूर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाने की इच्छा भी जताई थी। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह रणधीर कपूर के साथ कपूर हवेली के बाहर खड़े हैं। इसके एक साल बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मैं 65 साल का हूं और मरने से पहले एक बार पाकिस्तान देखना चाहता हूं।'

78

रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की हवेली के पास की फोटो।

88

कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved