- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 102 साल बाद भी ऐसी दिखती है कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान में शान से है खड़ी, PHOTOS
102 साल बाद भी ऐसी दिखती है कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली, पाकिस्तान में शान से है खड़ी, PHOTOS
मुंबई. बॉलीवुड के सदबहार एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। 67 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। इसका इलाज उन्होंने अमेरीका में रहकर एक साल तक करवाया था, आखिर इस बीमारी वो जंग जीत नहीं पाए। उनके निधन के कारण फैंस समेत पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। पाकिस्तान से तो उनका पुश्तैनी ताल्लुक है। पाकिस्तान में ही ऋषि कपूर के पिता राज कपूर का जन्म हुआ था। वह जिस घर में रहते थे, वह आज भी पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद है। इसे 'कपूर हवेली' के नाम से जाना जाता है। आइए आपको 'कपूर हवेली' के बारे में बताते हैं...

'कपूर हवेली' पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है। इस हवेली में ही ऋषि कपूर के पिता और एक्टर राज कपूर का जन्म हुआ था। यह हवेली चारों ओर दुकानों से घिरी हुई है। इसका निर्माण राज कपूर के दादा और पृथ्वीराज कपूर के पिता स्व. श्री बशेश्वरनाथ ने करवाया था। बशेश्वरनाथ उस दौर में एक दीवान थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि यह हवेली 5 मंजिला थी। बाद में भूकंप आने के कारण इसमें दरारें पड़ गईं और इसकी ऊपरी तीन मंजिलों को ढहा दिया गया। इसमें 40-50 कमरे थे। इसका निर्माण 1918 से 1922 के बीच करवाया गया। उस वक्त ये हवेली आलीशान निर्माणों में से एक थी। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे रखरखाव की कमी का असर हवेली पर दिखने लगा और उसकी दीवारें जर्जर हो गई।
ऋषि कपूर एक बार इस हवेली को देखने का मौका मिला था। वो साल था 1990, इस दौरान वह अपने अंकल शशि कपूर और पिता राजकपूर के साथ पेशावर स्थित कपूर हवेली गए थे। वापस आते वक्त वह हवेली के आंगन से मिट्टी उठाकर ले आए ताकि अपनी विरासत को सहेजकर रख सकें। ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया था।
देखरेख की कमी के कारण 'कपूर हवेली' जर्जर हो गई थी। इसीलिए साल 2018 में इसे एक म्यूजियम में बदल दिया गया। इसके लिए खुद ऋषि कपूर ने ही पाकिस्तान सरकार से अपील की थी। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर पाकिस्तान सरकार से अपील की थी कि उनके पुश्तैनी घर को एक म्यूजियम में बदल दिया जाए।
'कपूर हवेली' को म्यूजियम में बदलने की जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दी थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें ऋषि कपूर का फोन आया था और उन्होंने पेशावर स्थित अपनी पुश्तैनी हवेली को म्यूजियम में बदलने की अपील की है। उन्हें जाकर बता दीजिए कि उनकी मांग को मान लिया गया है।
ऋषि कपूर को पाकिस्तान से काफी लगाव था। साल 2016 में ऋषि कपूर ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जाने की इच्छा भी जताई थी। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह रणधीर कपूर के साथ कपूर हवेली के बाहर खड़े हैं। इसके एक साल बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मैं 65 साल का हूं और मरने से पहले एक बार पाकिस्तान देखना चाहता हूं।'
रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की हवेली के पास की फोटो।
कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।