- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Sajid Khan birthday: कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के नाम से फेमस है Farah Khan का भाई, फंसा इन विवादों में
Sajid Khan birthday: कॉन्ट्रोवर्शियल किंग के नाम से फेमस है Farah Khan का भाई, फंसा इन विवादों में
मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर और कॉमेडियन साजिद खान (Sajid Khan) 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 23 नवंबर, 1971 को मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि साजिद जानीमानी कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) के भाई हैं। साजिद जब 6 साल के थे तभी उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। उनके पिता फिल्ममेकर थे लेकिन नाकामी के कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दी और इससे उनका लीवर खराब हो गया। महज 14 साल की उम्र में साजिद ने अपने पिता को खो दिया था। बता दें कि पढ़ाई में वे ज्यादा अच्छे नहीं थे और 10वीं क्लास में तीन बार फेल हुए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपना डायरेक्टर बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वैसे, उनका विवादों से भी नाता रहा है और इसलिए उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल किंग कहा जाता है। नीचे पढ़े साजिद खान सी लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

अपनी फिल्मों के अलावा साजिद खान विवादों की वजह से भी चर्चा में खूब रहे हैं। वे मीटू मूमेंट के कारण विवादों में रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा, प्रियंका बोस, अहना कुमरा जैसी कई एक्ट्रेस, फिल्ममेकर और मॉडल उनपर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं।
एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने कहा था कि साजिद खान का सेट पर महिलाओं के प्रति व्यवहार अजीब होता था, जो मुझे काफी परेशान करता था। साजिद गंदे जोक्स किया करते थे। दीया मिर्जा ने कहा था कि साजिद काफी बेहूदा और महिलाओं से भद्दे मजाक करने वाले व्यक्ति हैं।
साजिद ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो मैं भी डिटेक्टिव से की थी। 1996 में म्यूजिकल काउंटडाउन शो इक्के पे इक्का को होस्ट किया। इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
इसके बाद साजिद ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिल्म झूठ बोले कौवा काटे से एक्टिंग डेब्यू किया। फिर साजिद ने फिल्मों को डायरेक्ट करने का फैसला किया और उनकी पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर थी डरना जरूरी है।
साजिद खान और अजय देवगन के एक समय में बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा भी था जब अजय देवगन उनके खाने-पीने और सिगरेट का खर्चा उठाया करते थे।
साजिद खान के बारे में कम ही लोग जानते है कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को लंबे समय तक डेट किया है। साजिद की फिल्म हाउसफुल 2 से ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान को लेकर जैकलीन काफी पोजेसिव थी जो उनको पसंद नहीं था। फिलहाल लंबे से साजिद लाइमलाइट से दूर है।
साजिद खान ने हे बेबी, हाउसफुल, हाउसफुल 2, हिम्मतवाला, हमशक्ल जैसी फिल्में बनाई। उन्होंने झूठ बोले कौवां काटे, मं हूं ना, मुझसे शादी करोगी, हैप्पी न्यूज में अपनी अदाकारी का जौहर भी दिखाया।
ये भी पढ़ें -
क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।