- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आखिर क्यों ऋषि कपूर से बेटे रणबीर की तुलना पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, बाप बाप होता है...
आखिर क्यों ऋषि कपूर से बेटे रणबीर की तुलना पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, बाप बाप होता है...
मुंबई। पिछले हफ्ते बॉलीवुड को लगातार दो बड़े झटके लगे। 29 अप्रैल को इरफान खान और उसके अगले ही दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले इन दोनों एक्टर्स के फैन उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ऋषि कपूर को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन एक्टर बताया। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर को रोमांस का पोस्टर ब्वॉय बताते हुए कहा कि उनकी विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए इतना आसान नहीं होगा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, जुबली स्टार राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते थे और यही वजह थी कि उनकी इमेज रोमांस के पोस्टर ब्वॉय के तौर पर बनी थी।
हालांकि रणबीर कपूर को पिता तक पहुंचने में अभी लंबा सफर तय करना पड़ेगा, क्योंकि बाप बाप होता है। इस समय दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर के साथ नसीब (1981), खुदगर्ज (1987), रणभूमि (1991) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
3 मई को रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कीं। इस दौरान उनके साथ मां नीतू कपूर के अलावा गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और दोस्त अयान मुखर्जी भी थे।
दरअसल, एक इंटरव्यू में करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा कि अथॉरिटी ने हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं दी थी, इसलिए ऋषि की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में ही विसर्जित करने का फैसला लिया गया।
बता दें कि पिछले दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से लड़ रहे ऋषि कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ने की शुरुआत फरवरी 2018 में हुई जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उस दौरान वह दिल्ली में फैमिली फंक्शन में पहुंचे थे। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। वह निमोनिया के संक्रमण से जूझ रहे थे, यह बात उन्होंने खुद मानी, हालांकि रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी।
ऋषि कपूर को कैंसर होने की पहली खबर 3 अक्टूबर 2018 को आई। भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि सितंबर में इलाज कराने के लिए अमेरिका गए। वह ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे, जोकि एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। अमेरिका में उनका मैरो ट्रीटमेंट चल रहा था। इलाज के कारण वह अपनी मां को अंतिम विदाई देने भारत नहीं आ पाए थे।
करीब 11 महीने और 11 दिन तक न्यूयॉर्क में इलाज कराने के बाद ऋषि कपूर जब भारत लौटे थे तो उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। ऋषि ने 10 सितंबर 2019 को ट्वीट कर लिखा था- मैं घर वापस आ गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।