- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब ऐश्वर्या राय को आंटी कहकर विवादों में फंसी थी सोनम कपूर, आलिया भट्ट का भी उड़ाया था मजाक
जब ऐश्वर्या राय को आंटी कहकर विवादों में फंसी थी सोनम कपूर, आलिया भट्ट का भी उड़ाया था मजाक
मुंबई. बॉलीवुड की फैशन आइकॉन मानी जाने वाली सोनम कपूर 35 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की। ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन सोनम का करियर जरूर चल पड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि फ्लॉप फिल्म टैलेंट को मात नहीं दे सकती। सोनम को फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मनित किया गया है। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती है और इसी वजह से वे कई बार विवादों में घिर चुकी है। बता दें कि सोनम मुंबई में फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

एक बार सोनम ने ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कह दिया था। इसके बाद ऐश्वर्या के साथ ही फैन्स भी इस बात से काफी नाराज हो गए थे। इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा जनरेशन गैप को देखते हुए किया। अपनी सफाई में कहा था कि- ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ फिल्मों में काम किया है, तो मैं उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना।
सोनम कपूर हमेशा से ही अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती रही हैं। मगर वे दूसरों को फैशन टिप्स देने में पीछे नहीं रहती है। ऐसा करते हुए वे कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। उन्होंने करन जौहर के चैट शो में परिणीति चोपड़ा के बारे में कह दिया था कि उन्हें टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
उन्होंने आलिया भट्ट के बारे में बात करते हुए भी कहा था कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। आलिया के फैन्स को शायद सोनम की ये सलाह ज्यादा पसंद नहीं आई और एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया था।
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान के कट्टरवादी मुसलमान और भारत के कुछ कट्टर हिन्दुओं को लेकर लिखा था। जिसके बाद उन्हें राष्ट्र और हिंदू विरोधी कहा गया था।
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीनएज में सोनम एक लड़के को डेट करती थीं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि भारी वजन के चलते उनका पहले ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। दरअसल, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने सोनम के बढ़े वजन को लेकर कुछ अनापशनाप कह दिया था, जिसके बाद कपल का रिश्ता टूट गया था हालांकि आजतक सोनम ने पहले ब्वॉयफ्रेंड के नाम का कभी खुलासा नहीं किया।
सोनम की पहली फिल्म सांवरिया सुपरफ्लॉप रही थी। लेकिन सोनम निराश होने के बजाय मेहनत करती रहीं। इसके बाद वे दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरीज, आयशा, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में नजर आईं।
कहा जाता है कि पहली फिल्म के हीरो रणबीर कपूर थे। इस फिल्म के दौरान सोनम का अफेयर रणबीर से हुआ। लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता इससे पहले ही रणबीर ने ये रिश्ता खत्म कर दिया। इस ब्रेकअप की वजह दीपिका पादुकोण को माना जाता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई ये कभी साफ नहीं हो पाया।
सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 2018 में शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।