- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 46 साल के सोनू सूद ने वेजिटेरियन डाइट से बनाई इतनी जबरदस्त बॉडी, इन दो चीजों से रहते है एकदम दूर
46 साल के सोनू सूद ने वेजिटेरियन डाइट से बनाई इतनी जबरदस्त बॉडी, इन दो चीजों से रहते है एकदम दूर
मुंबई. कोरोना की मार दुनियाभर के लोग झेल रहे है। इस वायरस की वजह से कई लोगों की जानें जा चुकी है। अभी भी इस वायरस का असर कम नहीं हुआ है। दुनिया में आज भी कई लोग इस संक्रमण की चपेट में है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया था। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा अगर देश में कोई प्रभावित हुआ है तो वो है प्रवासी और दिहाड़ी मजदूर। इसके साथ ही गरीब तबके के लोगों पर इसका सीधा सा असर देखने के लिए मिला है। ऐसे में प्रवासी मजदूर अपने घरों की और सैकड़ों किमी पैदल ही चलकर जा रहे थे तो उनकी मदद के लिए सोनू सूद आए। उन्हें घर भिजवाने के लिए फ्री बसें और खाने का इंतजाम किया। इसके लिए उनकी लोगों ने जमकर तारीफ की। वैसे, बात सोनू के फिटनेस की करें तो उन्होंने अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत की है।

एक्टिंग के अलावा सोनू खासतौर पर अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने काफी मेहनत करके जबरदस्त बॉडी बनाई है।
6 फिट 2 इंच की हाइट और 17 इंच के बाइसेप वाले सोनू पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग है। उन्होंने वेजिटेरियन डाइट से ऐसी बॉडी बनाई है।
सोनू वेजिटेरियन हैं लेकिन वे प्रोटीन के लिए ऐग खाते हैं। इसके साथ ही खड़ा अनाज और दाल भी उनकी डाइट में शामिल है। वे स्मोकिंग और ड्रिंकिंग नहीं करते।
मॉर्निंग में फ्रूट्स, व्हीट फ्लेक्स, मूसली और फ्रेश फ्रूट का जूस लेते हैं। इसके साथ ही 8 ऐग का ऑमलेट खाते हैं।
लंच में दाल, रोटी, सब्जी और एक कटोरी दही खाते हैं। ईवनिंग स्नैक में ब्राउन ब्रेड सेंडविच लेते हैं। डिनर में सूप, सलाद, वेजिटेबल्स और चपाती लेते हैं। वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक, सलाद और सप्राउट्स खाते हैं।
वे रोजाना जिम जाते हैं और 2 घंटे तक वर्कआउट करते हैं। वे हर हफ्ते अपनी एक्सरसाइज में चेंज लाते हैं। जिम में 20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। फिर 20 मिनट एब्स एक्सरसाइज करते हैं।
वे लाइट वेट ट्रेनिंग भी लेते हैं। वेट बढ़ाने के बजाए रिपीटेशन बढ़ाते हैं। 40 मिनट जॉगिंग करते हैं। शूटिंग के दौरान जब वो जिम नहीं कर पाते तो लॉन्ग वॉक पर निकल जाते हैं।
सोनू कहते हैं फिटनेस का कोई सीक्रेट नहीं होता। अच्छी बॉडी बनाने के लिए स्ट्रीक्ट रुटीन फॉलो करना जरूरी है। किसी भी चीज का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लें। खूब हंसे और लाइफ को एन्जॉय करें और भरपूर नींद लें।
एक्टिंग के पहले वो पंजाब के छोटे से टाउन मोगा में वर्कआउट किया करते थे। वहां सिर्फ 4 से 5 डम्बल्स ही थे। इसलिए डम्बल यूज करने के लिए उन्हें लाइन में खड़े होना पड़ता था। हालांकि, एक्टर बनने के बाद उन्होंने वहां बड़ा सा जिम खोला। यहां कोई भी जिम में फ्री में एक्सरसाइज कर सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।