- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- स्टाइल मूवी फेम साहिल खान ने तोड़ा 525 किलो का क्रांकीट ब्लॉक, गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
स्टाइल मूवी फेम साहिल खान ने तोड़ा 525 किलो का क्रांकीट ब्लॉक, गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने अपने अब तक के करियर में बड़े मुकाम हासिल किए है। इस बार इस बॉडी बिल्डर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित करवाया है। साहिल खान मार्शल आर्ट एक्सपर्ट विस्पी खराडी के साथ मिलकर 4 अक्टूबर, 2022 को सूरत में एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म किया था । इस स्टंट के एक पार्ट में, विस्पी ने अपने आप को दो भार भरकम कंक्रीट ब्लॉकों के बीच कैद कर लिया था, इनमें कीलें भी लगी हुईं थी। इसके बाद साहिल ने एक इसके ऊपरी ब्लॉक को तोड़ दिया, रिपोर्ट के मुताबिक यह 525 किलो का ब्लॉक था जिसे साहिल खान ने ब्रेक किया है। उनके इस कारनामे से दुनिया अंचभित रह गई। देखें उनकी ज़बरदस्त बॉडी और अंदाज़...

बॉडी बिल्डर साहिल खान बॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। 'नचंगे सारी रात' जैसे सांग में वो नज़र आए थे। वहीं उन्होंने कॉमिक फ़िल्म, स्टाइल (2001) के जरिए रुपहले पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी ।
उस दौर में ये एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी, इसके बाद फिल्म मेकर ने इसका एक सीक्वल, एक्सक्यूज़ मी (2003) भी बनाया था, जिसमें साहिल खान एक बार फिर नज़र आए थे।
साहिल खान अपनी मस्कुलर बॉडी और फिटनेस क्रीक के रूप में बी जाने जाते हैं, उन्होंने इस फील्ड में कई अवार्ड भी जीते हैं। वे अपना एक YouTube चैनल भी चलाते हैं, जिसमें वह अपने फॉलोअर्स के साथ फिटनेस टिप्स शेयर करते हैं। यू ट्यूब पर उनके 2.8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
साहिल खान इसके अलावा वाटर ब्रांड हंक वाटर ( hunk water) के साथ भी पेयर हैं। वह माई फिटनेस, मूंगफली का मक्खन ब्रांड ( My Fitness, the peanut butter brand), द लायन बुक, भारत का नंबर 1 स्पोर्ट्स-ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और पूरक ब्रांड डिवाइन न्यूट्रिशन और बायसेप्स में भी शेयर होल्डर हैं।
साहिल खान ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हम यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। तोड़ना मुश्किल था लेकिन हमने उम्मीद नहीं खोई। हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए आश्वस्त थे और हम सफल हुए।
साहिल खान ने आगे कहा, "मैंने एक एक्टर के रूप में अपनी जर्नी शुरू की थी, मुझे अपने फैंस से बहुत प्यार मिला। लेकिन आज, फिटनेस आइकन होने के लिए मुझे जिस तरह की तारीफ मिल रही है, वह अविश्वसनीय है।
ये भी पढ़ें-
अभिषेक बच्चन संग ऐश्वर्या राय की 8 में से 5 फ़िल्में फ्लॉप, तीन 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं
500 Cr की Adipurush के मेकर्स को इस सुपरस्टारने दिया झटका, प्रभास की फिल्म को लेकर लेना पड़ा फैसला
विराट कोहली के होटल के बेडरूम का वीडियो लीक, भड़की अनुष्का शर्मा ने लगाई जमकर फटकार
6 PHOTOS: हाईट में मॉम ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रही बेटी, आराध्या बच्चन की क्यूट स्माइल ने जीता दिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।