MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • राखी पर छलका सुशांत की बहन का दर्द, जो खालीपन तुम छोड़ गए हो उसे कभी नहीं भरा जा सकता

राखी पर छलका सुशांत की बहन का दर्द, जो खालीपन तुम छोड़ गए हो उसे कभी नहीं भरा जा सकता

मुंबई। 3 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहनें राखी के मौके पर पहली बार अपने भाई को मिस करती रहीं। इस साल उनकी बहनों श्वेता सिंह कीर्ति, रानी, मीतू और प्रियंका को अपने भाई की कमी खलती रही। सुशांत राजपूत की बड़ी बहन रानी के बाद अब मीतू ने भी रक्षाबंधन के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 04 2020, 01:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मीतू ने लिखा, भाई, हम अब भी गहरे सदमे में हैं और यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि तुम अब हमारे साथ नहीं हो। ये असहनीय पीड़ा और खालीपन जो तुम हमारे पीछे छोड़ गए हो, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 

29

मीतू ने आगे लिखा, मेरे अनमोल भैया, मेरी जान, मैं अब भी तुम्हें अलविदा नहीं कह सकती। हमारा पवित्र बंधन दिल में हमेशा बना रहेगा और यह अनंत काल तक यूं ही जिंदा रहेगा। हमारी खूबसूरत यादों पर मैं तब तक हंसती और रोती रहूंगी, जब तक हम दोबारा ना मिल जाएं मेरे भाई। हमे हमेशा तुम पर गर्व रहेगा। 

39

इसी पोस्ट को सुशांत की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर करते हुए लिखा, मेरी रूबी दीदी, हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। आप हमारी सबसे बहादुर बहन हैं। वो हमारे साथ हमेशा है। हम उसे अनंत तक यूं ही प्यार करते रहेंगे।

49

इससे पहले सुशांत की बहन रानी ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा, गुलशन, मेरा बच्चा आज मेरा दिन है। आज तुम्हारा दिन है। आज हमारा दिन है। आज राखी है। 35 साल के बाद ये पहला मौका है, जब पूजा की थाली सजी है। आरती का दीया भी जल रहा है, हल्दी-चंदन का टीका भी है, मिठाई भी है और राखी भी है। बस, नहीं है तो वो चेहरा जिसकी आरती उतार सकूं।

59

रानी ने आगे लिखा, वो ललाट नहीं है, जिस पर टीका लगा सकूं। वो कलाई नहीं है, जिस पर राखी बांध सकूं। वो मुंह नहीं, जिसे मीठा कर सकूं। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूं। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूं। सालों पहले, जब तुम आए थे तो जिंदगी चमक उठी थी। जब तुम थे तो उजाला ही उजाला था। अब जब तुम नहीं हो तो मुझे समझ नहीं आता क्या करूं? तुम्हारे बगैर मुझे जीना नहीं आता।

69

बता दें कि मीतू मुंबई में ही रहती हैं और 8 जून से 12 जून के बीच वो सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में थीं। चार दिन सुशांत के पास रुकने के बाद मीतू मुंबई में रह रहे अपने परिवार के पास वापस लौट गई थीं क्योंकि उनके बच्चे छोटे हैं और उनके स्कूल की परीक्षा थी।

79

इससे पहले 8 जून को सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती उनका घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने ही मीतू को इस बात की जानकारी दी थी कि वो उनका घर छोड़कर जा रही हैं। इसके बाद सुशांत का ख्याल रखने के लिए बहन मीतू उनके घर आ गई थीं। 

89

14 जून की सुबह जब कई बार आवाज देने के बाद भी सुशांत ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उनके रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने सबसे पहले फोन करके मीतू को ही बुलाया था। उनके आने के बाद कमरे की दूसरी चाबी बनवाई गई और इसके बाद रूम का दरवाजा खोला तो सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली थी।

99

मीतू ने बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि रिया चक्रवर्ती के घर छोड़कर जाने के बाद से सुशांत काफी परेशान थे। रिया ने कहा था कि वो कभी दोबारा नहीं लौटेगी। रिया अपने साथ सुशांत के कुछ कीमती सामान भी ले गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic का विलेन कौन? पांच '100 करोड़ी' फिल्मों में दिखा, हर साल कई मूवीज में आता है नज़र
Recommended image2
70 पार ये 5 सुपरस्टार रिटायरमेंट की उम्र में कर रहे BO पर राज, दनादन दे रहे ब्लॉकबस्टर फ़िल्में!
Recommended image3
Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम
Recommended image4
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर
Recommended image5
Toxic vs Dhurandhar 2: यश या रणवीर सिंह किसे मिली ज्यादा फीस, उम्र में बड़ा कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved