- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सुशांत सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं रिया चक्रवर्ती, ब्वॉयफ्रेंड के सुसाइड पर भी कही ये बात
सुशांत सिंह के साथ लिव इन में रहती थीं रिया चक्रवर्ती, ब्वॉयफ्रेंड के सुसाइड पर भी कही ये बात
मुंबई. सुशांत सिंह राजपुत सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा हो रहा है। उनके पिता के के सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी और उन पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप भी लगाए। FIR के बाद से बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम इस मामले की तफ्तीश कर रही है और मुंबई भी पहुंच चुकी है। इस मामले की जांच में मुंबई पुलिस पहले से ही जुटी हुई है। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाइम्स नाऊ के पास रिया चक्रवर्ती की याचिका की कॉपी है। इसमें मुंबई पुलिस से जांच करने के लिए कहा गया है क्योंकि यह उनके ज्यूरिडिक्शन में है। याचिका में एक्ट्रेस ने यहां तक कहा कि बिहार पुलिस की कार्रवाई दुर्भावना की है।
रिया चक्रवर्ती अपनी याचिका में यह भी खुलासा किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन में रह रही थीं और 8 जून को वह अस्थायी रूप से सांताक्रूज में अपने घर पर चली गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत डिप्रेशन से पीड़ित थे। रिया का कहना है कि सुशांत की मौत में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
इसी बीच बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की। पुलिस ने अंकिता लोखंडे के घर पर जाकर लगभग एक घंटे पूछताछ की है। इस मामले में बिहार पुलिस अब तक 6 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
गौरतलब है कि इस मामले में गुरुवार को बिहार पुलिस की टीम बांद्रा वेस्ट इलाके में कोटक महिंद्रा बैंक भी पहुंची है। पुलिस की टीम इस ब्रांच में सुशांत के अकाउंट की डिटेल्स खंगाल रही है।
सुशांत के पिता ने FIR में आरोप लगाया है कि उनके बेटे के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे, जिसमें से 15 करोड़ रुपए ऐसे अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए हैं, जिनका सुशांत से कोई लेना-देना नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।