MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • राजकुमार राव समेत इन सेलेब्स ने अपने नाम के अल्फाबेट में किए बदलाव, क्या इससे जुड़ा है किस्मत कनेक्शन

राजकुमार राव समेत इन सेलेब्स ने अपने नाम के अल्फाबेट में किए बदलाव, क्या इससे जुड़ा है किस्मत कनेक्शन

मुंबई. बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए कलाकारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वो हर तिगड़म लगाते हैं ताकि वो यहां सफलता की सीढ़ी चढ़ सके। काम में लगन, पब्लिसिटी स्टंट के साथ-साथ कुछ सेलेब्स अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करते हैं। गुड लक के लिए स्टार्स नाम के अल्फाबेट में या तो कुछ अक्षर जोड़ते हैं या फिर हटाते हैं। ऐसा करने से पहले वो अंक ज्योतिषियों (Numerologists) की सलाह लेते हैं, ताकि उनको यश और शोहरत मिले। राजकुमार राव (rajkummar rao) समेत कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने नेम के स्पेलिंग में बदलाव किये हैं। आइए नीचे जानते हैं उनके बारे में...

5 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 29 2022, 04:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

ह्रितिक रोशन ने जब अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव की तो उनके करियर का ग्राफ उपर चढ़ गया। उन्होंने अपने नाम की शुरुआत में एक 'H' जोड़ा और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। Rithik बाद में बदलकर Hrithik हो गया।

214

अजय देवगन ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किए। उन्होंने  Devgan में से 'A' को हटा दिया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Ajay Devgan हुआ करती थी। जिसे बाद में बदल कर Ajay Devgn कर दिया गया। दरअसल, अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्पेलिंग में बदलाव अपने मां वीणा के कहने पर किया। उनकी मां को बदली हुई स्पेलिंग ज्यादा पसंद थी। हालांकि स्पेलिंग में चेंज के बाद उनकी रिलीज हुई मूवी गोलमाल, सिंघम हिट साबित हुई। एक बात और बता दें कि अजय देवगन का ये नाम भी असली नहीं है। उनका असली नाम विशाल देवगन है।

314

जिमी शेरगिल भी फिल्मों में कामयाबी पाने के लिए अपने नाम में एक्स्ट्रा  'I' जोड़ा है। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Jimmy Shergill हुआ करती थी, जो बाद में Jimmy Sheirgill हो गया। जिसके बाद पंजाबी फिल्मों में उन्हें काफी सफलता मिली। हालांकि हिंदी फिल्मों में वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

414

करिश्मा कपूर भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कीं। उन्होंने अपने नाम से  'H' को हटा दिया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Karishma kapoor हुआ करती थी जो बाद में बदलकर karisma kapoor हो गया।

514

रितेश देशमुख ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा 'I'जोड़ा। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Ritesh Deshmukh हुआ करती थी। बाद में वो बदलकर Riteish deshmukh हो गया। एक्टर ने ऐसा अपने दोस्तों के कहने पर किया था।

614

रानी मुखर्जी भी फिल्मों में सफल होने के लिए अपने नाम के स्पेलिंग में 'H'को हटा दिया। पहले वो मुखर्जी Mukherji ऐसे लिखती थी। बाद में वो इसे बदलकर Mukerji कर ली।

714

गुड लक के लिए आयुष्मान खुराना ने भी अपने नाम के अल्फाबेट में एक्स्ट्रा 'N' और 'R' जोड़ लिया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Ayshman khurana हुआ करती थी। जिसे बाद में उन्होंने Ayshmann khurrana कर लिया। 

814

'धड़कन'फेम सुनील शेट्टी भी अपने नाम की स्पेलिंग को किस्मत से जोड़ा। उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा 'E' जोड़ा। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Sunil Shetty थी जो बाद में बदलकर Suneil Shetty हो गई। हालांकि नाम में बदलाव ने उनके करियर के ग्राफ को ऊपर नहीं उठाया। 

914

तुषार कपूर ने भी अपने नाम में एक्स्ट्रा 'S' लगाया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Tushar kapoor थी। बाद में वो Tusshar kapoor हो गया। लेकिन नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने का बावजूद भी वो बॉलीवुड में सफल एक्टर नहीं बन पाए। 

1014

विवेक ओबेरॉय भी फिल्मों में सफल होने के लिए नाम में एक्स्ट्रा अल्फाबेट जोड़ा। लेकिन काम नहीं आया। उन्होंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा 'I' जोड़ लिया है। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Vivek Oberoi थी। अब Viveik Oberoi है। 

1114

राजकुमार राव ने नाम सिर्फ अपने नाम की स्पेलिंग में बदलवा की बल्कि अपने सरनेम को पूरी तरह चेंज कर दिया। राजकुमार राव का पहले नाम राज कुमार यादव था पर उन्होंने अपना सरनेम यादव अपने नाम में से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में एक 'M'भी जोड़ लिया। उनकी मां अंक ज्योतिषियों में विश्वास करती हैं। मां के कहने पर एक्टर ने ऐसा किया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Rajkumar हुआ करती थी जो बाद में बदलकर Rajkummar हो गया। ऐसा करना उनके लिए जादू की तरह काम किया। वो एक सफल अभिनेता में शुमार हो चुके हैं।

1214

सोनम कपूर ने भी अपने नाम में बदलवा किए। पहले सोनम अपना नाम Sonam A. Kapoor लिखती थीं। लेकिन सफल करियर के लिए उन्होंने अंक ज्योतिष के कहने पर 'A'को हटा दिया। 

1314

बताया जाता है कि करीना कपूर ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में से एक 'E' हटाकर उसकी जगह 'I' जोड़ा था। Kareena kapoor में से E हटाकर Kareina kapoor कर लिया। लेकिन उनके पिता रणधीर कपूर ने इसकी अनुमति नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग पुरानी वाली ही रखी। 

1414

इसके अलावा भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव की। तनीषा मुखर्जी ने भी अपने नाम तनीषा में एक ‘A’ एक्स्ट्रा लगा लिया था। वहीं गौहर खान ने भी अपने नाम में एक 'A' एक्स्ट्रा लगाया। जावेद जाफरी ने भी अपने नाम में एक्स्ट्रा  ‘A’ लगया। वहीं सरनेम से 'F' को हटाया। पहले उनके नाम की स्पेलिंग Javed Jaffrey थी जो बदलकर Jaaved Jaafery हो गई।

और पढ़ें:

Urfi Javed अब बिना कपड़े आईं नजर, अपनी तस्वीर पहन किया डांस, देखें Video

BIRTH ANNIVERSARY: उत्पल दत्त ने को इस वजह से जाना पड़ा था जेल, एक्टर ने हिला दी थी तब की सरकार

क्रिस रॉक समेत बॉलीवुड के इन चार सेलेब्स को सरेआम जड़ा गया तमाचा, बिपाशा बसु भी हो चुकी हैं शिकार

यश की फिल्म KGF 2 ने रिलीज से पहले ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मूवी के ट्रेलर ने ही कर दिया ये कारनामा

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
राजकुमार राव
अजय देवगन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved