MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • शादी से पहले 3 लड़कियों के साथ जुड़ चुका था इस क्रिकेटर का नाम, फिर अपनी मैनेजर के साथ ही लिए 7 फेरे

शादी से पहले 3 लड़कियों के साथ जुड़ चुका था इस क्रिकेटर का नाम, फिर अपनी मैनेजर के साथ ही लिए 7 फेरे

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा इंडिया में ही है। हालांकि टेस्ट मैच के लिए वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। हाल ही में उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने भी 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता है। बता दें कि रोहित अपने खेल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते है कि रितिका से शादी से पहले रोहित का नाम 3 और लड़कियों के साथ जुड़ चुका था। आइए आपको बताते हैं किन-किन लड़कियों के साथ रोहित के अफेयर की अफवाह उड़ी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 21 2020, 03:53 PM IST| Updated : Nov 21 2020, 03:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिलहाल भारत में ही है, जबकि उनकी टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिडनी में मौजूद है। रोहित कुछ समय बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

29

बता दें कि 20 साल की उम्र में इंटरनेशल करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा आज दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल में भी मुबंई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम उनकी कप्तानी में 5 बार खिताब जीती है।

39

अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रोहित फेमस हैं। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रितिका पहले उनकी मैनेजर थी और अब पत्नी है। 

49

रितिका से पहले भी रोहित की जिंदगी में कई लड़कियां आ चुकी हैं। उनमें से एक है सोफिया हयात। रोहित शर्मा कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली मॉडल, एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। खुद सोफिया ने साल 2012 में रोहित से डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।

59

रोहित की लाइफ में प्यार की एंट्री 11वीं क्लास में ही हो गई थी। जब उन्हें अपनी क्लासमेट से प्यार हो गया था। उन्होंने उस लड़की को प्रपोज भी किया, लेकिन स्कूल का रिलेशन स्कूल खत्म होने के बाद खत्म हो गया।

69

अपने स्ट्रगल के दौर में जब रोहित पसीना बहा रहे थे, तो उनकी मुलाकात हैदराबाद की एक लड़की से हुई थी। ये रोहित की फैमली फ्रेंड ही थी। दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस भी थे पर कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई।

79

3 लड़कियों के साथ अफेयर के बाद रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) की लवस्टोरी शुरू हुई। रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और वह रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों दोस्त बनें। उनकी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

89

रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था। जिसके बाद रितिका ने तुरंत रोहित के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

99

रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की और 3 साल बाद रोहित के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। जिसका नाम उन्होंने समायरा रखा। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved