MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सिर पर पगड़ी और नीचे लुंगी पहने नाचे भज्जी पाजी, इस फिल्म से करने जा रहे हैं डेब्‍यू

सिर पर पगड़ी और नीचे लुंगी पहने नाचे भज्जी पाजी, इस फिल्म से करने जा रहे हैं डेब्‍यू

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के स्पिनर रह चुके हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) अब क्रिकेट के मैदान के बाद फिल्‍मों में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। भज्‍जी तमिल फिल्‍म फ्रेंडशिप (Friendship) से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म के सेट से हरभजन सिंह ने कुछ तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की है, जिसमें वह चमकदार नीली शर्ट के साथ सिर पर पटका बांधे और लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। हरभजन के अलावा फोटो में कुछ अन्य स्टार कलाकार भी नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं नॉर्थ-साउथ का ये अनोखा मेल..

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2021, 07:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

क्रिकेट और फिल्मों का कनेक्शन बहुत पुराना है। कई सारे क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर अपना कमाल दिखा चुके हैं। इसमें अब एक और नाम जुड़ गया है। भारतीय टीम के शानदार स्पिनर रहे हरभजन सिंह अब फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

27

हरभजन सिंह ने तमिल फिल्म फ्रेंडशिप के फाइनल शेड्यूल की शुरुआत कर दी है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की और लिखा कि 'जेट स्पीड में फ्रेंडशिप मूवी का फाइनल शेड्यूल प्रोडक्शन ने पूरा किया है। मैं एक नए अवतार में, एक अलग पिच में सिनेमाघरों में आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इस गर्मी में लेट्स रॉक।'

37

इन तस्वीरों में भज्जी पाजी आधी फोल्ड की हुई लुंगी पहले डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक में नॉर्थ और साउथ का पूरा कॉबिनेशन नजर आ रहा है। सिर पर पटका और आंखों में चश्मा लगाए भज्जी एक दम स्टार लग रहे हैं।

47

बता दें कि हरभजन की डेब्‍यू फिल्‍म फ्रेंडशिप तमिल भाषा में होगी जो इस साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्‍म में भज्‍जी साउथ इंडियन एक्‍टर अर्जुन के साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। फिल्‍म का डायरेक्शन जॉन पॉल और सैम सूर्या ने किया है।

57

हरभजन ने जून 2020 में अपनी पहली फिल्म के पोस्टर को शेयर किया था। ये फिल्म पिछले साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड के बाद शूटिंग में लेट होने के चलते इसके इस साल गर्मी में रिलीज होने की उम्मीद है।

67

मूवी के साथ-साथ हरभजन इस बार आईपीएल में भी धूम मचाते नजर आएंगे। पिछले सीजन में उन्होंने अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया था, लेकिन इस बार वह सबसे ज्यादा बेस प्राइस (2 करोड़) के साथ आईपीएल ऑक्शन में भाग लेने वाले हैं। 

77

बता दें कि 18 फरवरी को चैन्नई में आईपीएल का मिनी ऑक्शन होने वाला है। जिसमें 8 टीमों में 61 खिलाड़ियों की जगह खाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की हरभजन सिंह को किस टीम में जगह मिलती हैं। बात दें कि आईपीएल के 160 मैचों में भज्जी ने 150  विकेट और 829 रन अपने नाम किए हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image3
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
Recommended image4
IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा
Recommended image5
CSK vs DC Live: टीवी-मोबाइल पर कहां-कैसे देखें मैच? टॉस से पहले आई धोनी को लेकर बड़ी अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved