MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs SA: रोहित को ODI का कप्तान बनाए जाने के बाद दुनियाभर से दिग्गजों के कमेंट, वॉन बोले, "बहुत अच्छा फैसला"

IND vs SA: रोहित को ODI का कप्तान बनाए जाने के बाद दुनियाभर से दिग्गजों के कमेंट, वॉन बोले, "बहुत अच्छा फैसला"

टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारत का वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद क्रिकेट जगत की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने रोहित को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने का स्वागत किया है। वहीं क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी (ICC) ने भी इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी रोहित को कप्तान बनाए जाने का स्वागत किया।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 09 2021, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में भारत की कप्तानी करने वाले सलामी बल्लेबाज अब वनडे क्रिकेट में भारत के कप्तान के रूप में पूर्णकालिक जिम्मेदारी संभालेंगे। रोहित की बतौर नियमित वनडे कप्तान पहली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगी। भाररतीय टीम साउथ अफ्रीका में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 

28

बीसीसीआई (BCCI) ने रोहित को कप्तान बनाए जाने का एलान करते हुए लिखा, "भारतीय सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय और टी 20 आई टीमों के कप्तान के रूप में नामित करने का फैसला किया है।" 

38

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने सीमित ओवरों की कप्तानी रोहित शर्मा को देने के बीसीसीआई के फैसले की सराहना की। वॉन ने लिखा, "बहुत अच्छा फैसला।"

48

आईसीसी (ICC) ने सीमित ओवरों के प्रारूप में रोहित को कप्तान नियुक्त करने के बीसीसीआई (BCCI) के फैसले की सराहना की और इसे "एक नए युग की शुरुआत" कहा। आईसीसी ने अपने ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली-रोहित शर्मा। भारत के पुरुषों के सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत।"

58

आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले रोहित को इस खास मौके पर फ्रेंचाइजी ने एक तस्वीर के साथ बधाई दी। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट में लिखा, "भारत का 45वां नंबर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में मेन इन ब्लू का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।" 

68

प्रख्यात क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने संभावित तर्क के साथ समझाया कि कैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ देश में खेल को आगे ले जाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "विराट कोहली कितने भी महान खिलाड़ी हों, यह उनके पास पहुंचने का समय है। यह अपरिहार्य है कि उन्हें नुकसान का अहसास होगा। दो कप्तानों के साथ यह हमेशा मुश्किल होता है जब दोनों सभी प्रारूप खेल रहे हों और यह महत्वपूर्ण है द्रविड़, कोहली और रोहित सहज हैं और एक समान दृष्टि रखते हैं।"

78

रोहित का डबल प्रमोशन

भारत की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया है। 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बतौर नियमित उपकप्तान उनकी पहली सीरीज होगी। भारतीय टेस्ट टीम में केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इन सभी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में आराम दिया गया था। 

88

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन जयंत यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर और अर्जन नागवासवाला। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे
Recommended image2
Abhishek Sharma: युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं इस हीरो के दीवाने, जानें कौन है वो?
Recommended image3
T20 World Cup 2026: 40+ उम्र-20 साल जैसी फिटनेस, T20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाएंगे 5 धुरंधर!
Recommended image4
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image5
टी20 वर्ल्ड कप में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने वाले 5 बल्लेबाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved