MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • डेब्यू मैच में अंपायर की गलती से आउट हुए Suryakumar Yadav ! जानें क्या होता है सॉफ्ट सिग्नल

डेब्यू मैच में अंपायर की गलती से आउट हुए Suryakumar Yadav ! जानें क्या होता है सॉफ्ट सिग्नल

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टी20 (India vs England 4th T20I) भरपूर रोमांच से भरा हुआ था। रोहित शर्मा और केएल राहुल के 26 रनों पर आउट होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी लगाई और टीम को 185 रनों का बेहतरीन स्कोर खड़ा करने में मदद की। जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम 8 विकेट गवां कर सिर्फ 177 रन बना पाई और भारत ने मैच जीत लिया। लेकिन सूर्यकुमार का आउट होना किसी के गले नहीं उतर रहा है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) यह दोनों बल्लेबाज अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल के फैसले के आधार पर आउट हुए। जिसपर अब कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सॉफ्ट सिग्नल क्या होता है और यह काम कैसे करता है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 19 2021, 12:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

जब अंपायर अपने किसी फैसले पर निश्चित नहीं होते है, तो वो तीसरे अंपायर को सॉफ्ट सिग्‍नल देते हैं। ये सिग्‍नल आउट या नॉट आउट का होता है, लेकिन अगर थर्ड अंपायर भी कोई फैसला नहीं दे पाता है, तो ऐसी स्थिति में मैदानी अंपायर के फैसले को सही करार दिया जाता है। सॉफ्ट सिग्‍नल को लाने की अहम वजह थी टू डाइमेंशनल टीवी कैमरों से साफ विजुअल नहीं दिख पाता है, जिसके चलते ज्यादातर बार थर्ड अंपायर बल्लेबाज को नॉट आउट ही देते थे।

29

हालांकि सूर्यकुमार यादव को सॉफ्ट सिग्नल पर आउट देना काफी विवादों में घिर गया है, क्योंकि उनका कैच लेने के दौरान गेंद जमीन पर छुई थी। दरअसल, 14वें ओवर में सूर्यकुमार को आउट दिया गया। उन्होंने सैम कर्रन की गेंद पर स्वीप लगाया और बॉल सीधे डेविड मलान के हाथों मे चली गई। 

39

जब सॉफ्ट सिग्नल देकर अंपायर से फैसला तीसरे अंपायर के पास रेफर किया तो, रीप्ले से साफ लग रहा था कि गेंद जमीन को छुई है लेकिन कई एंगल से रीप्ले देखने के बाद भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का आउट का फैसला बने रहने दिया। 

49

सूर्यकुमार यादव के साथ ही वाशिंगटन सुंदर को भी सॉफ्ट सिग्नल के चलते आउट करार दिया गया। आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आदिल रशीद ने सुंदर का कैच लपका। लेकिन उनका पैर कैच लेते समय बाउंड्री को छूते हुए दिखा था, फिर भी मैदानी अंपायर ने सुंदर को भी आउट करार दिया था, क्योंकि उससे जुड़े कुछ ठोस वीडियो नहीं मिले थे। बता दें कि सुंदर ने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया था और दूसरी बॉल में वह आउट हो गए।

59

इस तरह सूर्यकुमार को आउट देने के बाद सोशल मीडिया पर अंपायर के फैसले को लेकर कई तरह के ट्वीट किए जा रहे है। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इसे गलत करार दिया और इंस्टाग्राम पर आंखों में पट्टी बंधी ये फोटो शेयर कर लिखा कि थर्ड अंपायर ने उस निर्णय को लेते हुए।

69

सहवाग ही नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण ने भी तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट सिग्नल के फैसले को हटा देना चाहिए। 

79

एक यूजर ने ट्वीटर पर ये फोटो शेयर कर लिखा कि इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई !
 

89

इस तरह की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 

99

सूर्यकुमार की परफॉर्मेंस की बात की जाए तो, अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने 31 गेंदों पर शानदार 57 रन बनाए। जिसमें उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े। उनकी डेब्यू फिफ्टी को लेकर उनकी हर जगह तारीफ की जा रही है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs Pak T20 Match Drama: भारत से खेलने पाकिस्तान ने रखी 3 डिमांड, क्या 15 फरवरी को मैच होगा?
Recommended image2
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
Recommended image3
T20 World Cup 2026 Record Breaking Over: बैरी मैकार्थी ने फेंका 1 ओवर में 11 बॉल, जानें कब-कब बना ऐसा रिकॉर्ड
Recommended image4
...जब मुंबई के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाकर गिरफ्तार हुआ था USA क्रिकेटर हरमीत सिंह
Recommended image5
T20 World Cup 2026 Shock: श्रीलंका के कप्तान ने बनाया ऐसा अजीब रिकॉर्ड, जिसे कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved