MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021: RR vs PBKS मैच के स्टार्स, जिनका भारत में खेलना हो सकता है तय, 1 दिन में बदली इन खिलाड़ियों की तकदीर

IPL 2021: RR vs PBKS मैच के स्टार्स, जिनका भारत में खेलना हो सकता है तय, 1 दिन में बदली इन खिलाड़ियों की तकदीर

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL) एक ऐसा मंच है जहां से हर साल कोई ना कोई फ्यूचर स्टार जरूर निकलता है। जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या तक आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। अब इस लिस्ट में कई और नाम जुड़ सकते हैं। जी हां, मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RR vs PBKS) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एक-दो नहीं बल्कि चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फ्यूचर में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में और उन्होंने मैच में क्या कारनामा किया...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 22 2021, 08:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बॉलीवुड फिल्म का फेमस डायलॉग तो आपने सुना ही होगा कि, 'हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।' कुछ ऐसी बाजीगरी दिखाई राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी (kartik tyagi) ने, जिन्होंने आखिरी ओवर में हारा हुआ मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया। जब पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन की दरकार थी और टीम के पास 8 विकेट भी थे ऐसे में 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और 2 विकेट लेते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

(Photo Source-www.iplt20.com)

28

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले कार्तिक 2021 में ही राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए हैं। उन्हें राजस्थान की टीम ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार्तिक अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

(Photo Source-www.instagram.com)

38

21 साल के युवा बल्लेबाज महिपाल लोमरोर (mahipal lomror) में मंगलवार को हुए मैच में अपनी बल्लेबाजी से कमाल करके दिखाया। उन्होंने 17 बोलों पर 43 रन की धुआंधार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। उनकी इस पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम स्कोर बोर्ड पर 185 रन बनाने में कामयाब नहीं, क्योंकि उनके बाद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना पाया था।

(Photo Source-www.instagram.com)

48

बता दें कि, राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले महिपाल को 2018 में राजस्थान की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, अभी तक उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल पाया था 2018 से 2020 तक उन्होंने केवल 7 मैच खेले थे, लेकिन जब उन्हें इस सीजन मौका मिला तो उन्होंने अपने बल्ले से कमाल करके दिखाया।

(Photo Source-www.instagram.com)

58

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (yashasvi jaiswal) ने 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली और राजस्थान रॉयल को मजबूत शुरुआत दी। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि, वह अपने अर्धशतक से चूक गए।

(Photo Source-www.instagram.com)

68

बता दें कि यह यशस्वी का दूसरा आईपीएल है। इससे पहले वह 2020 में 3 मैचों में केवल 40 रन बना पाए थे। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान की टीम ने इस साल 2.4 करोड़ की बोली लगाकार अपनी टीम में शामिल किया है। 

(Photo Source-www.instagram.com)

78

मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच हुए मैच में भले ही पंजाब की टीम मैच हार गई हो, लेकिन एक युवा गेंदबाज ने सभी को खासा प्रभावित किया। हम बात कर रहे हैं अर्शदीप सिंह (arshdeep singh) की, जिन्होंने इस मैच में अपने नाम पांच विकेट किए। ऐसा करने वाले वह आईपीएल के तीसरे गेंदबाज है और उन्होंने अपने टी20 करियर में पहली बार एक मैच में 5 विकेट लिए हैं। अपने स्पेल में उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए और राजस्थान रॉयल्स जो एक समय पर 200 पार का आंकड़ा छू सकती थी, उसे 185 रनों पर रोक दिया।

(Photo Source-www.iplt20.com)

88

अर्शदीप अभी महज 22 साल के है और वह 2019 से पंजाब किंग्स का हिस्सा है। हालांकि, इस साल अब तक उन्होंने जितने विकेट लिए, उतने वह 2 साल में ले पाए थे। दरअसल, 2019 और 2020 में उन्होंने केवल 3 और 9 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन इस सीजन उन्होंने अबतक 12 विकेट चटका दिए है और आगे कई सारे विकेट उनके नाम हो सकते हैं।

(Photo Source-www.instagram.com)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Women's T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार, पहले ही मैच में PAK से आर-पार, देखें पूरा स्क्वॉड
Recommended image2
CSK vs MI Live Streaming: फोन पर यहां देखें चेन्नई-मुंबई का लाइव मैच, एक पैसा भी नहीं होगा खर्च!
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image4
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image5
RR vs DC Live Streaming: सूर्यवंशी का बल्ला vs स्टार्क की गेंद, कौन पड़ेगा भारी..मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved