MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2022: बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी की 3 साल बाद आईपीएल में वापसी, जानिए उनका बेस प्राइस और उनका रिकॉर्ड

IPL 2022: बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी की 3 साल बाद आईपीएल में वापसी, जानिए उनका बेस प्राइस और उनका रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) एक बार से आईपीएल में दस्तक देने के लिए तैयार है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022 ) की मेगा नीलामी के लिए चुने गए 590 खिलाड़ियों में उनका नाम भी शामिल है। 36 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज मनोज आखिरी बार 2018 के आईपीएल में दिखाई दिए थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 02 2022, 09:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

4 साल बाद फिर नीलामी में होंगे शामिल, 50 लाख बेस प्राइस  

मनोज तिवारी का आधार मूल्य 50 लाख रुपए है। तिवारी उन 61 कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें नीलामी के लिए चुना गया है। 

211

मनोज तिवारी ने आगामी मेगा नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। बीसीसीआई ने मंगलवार को आईपीएल 2022 की अंतिम नीलामी सूची जारी की, जिसमें तिवारी का नाम भी शामिल है। 

311

चार टीमों के लिए खेल चुके हैं मनोज 

मनोज तिवारी ने आईपीएल में चार अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी आखिरी टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) थी। 

411

मनोज तिवारी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा वे कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (अब-निष्क्रिय टीम) के लिए भी खेल चुके हैं।

511

मनोज तिवारी का आईपीएल रिकॉर्ड 

मनोज तिवारी ने कुल 98 आईपीएल मैच खेले हैं, जिमें उन्होंने 28.72 की औसत से 1,695 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 7 अर्धशतक दर्ज हैं। 

611

तिवारी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना नाम दर्ज कराया था और वह अंतिम नीलामी सूची का भी हिस्सा थे। हालांकि बंगाल के इस क्रिकेटर को नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना। अंतिम बार उन्होंने पंजाब किंग्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

711

मनोज तिवारी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

मनोज तिवारी में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कुल 15 मैच खेले हैं। उन्होंने 12 वनेड मैचों में 26.1 की औसत और 71.20 की स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 15 की औसत और 88.02 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाए हैं। 

811

पिछले साल उतरे थे राजनीति में 

मनोज तिवारी पिछले साल ही राजनीति में उतरे थे पहले ही प्रयास में वे अव्वल नंबरों से पास हो गए। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले में राजनीति में प्रवेश करने वाले तिवारी ने शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। शानदार जीत के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार में खेल मंत्री नियुक्त किया गया। 

911

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी की खास बातें 

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को ही खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस बार नीलामी के लिए कुल 590 क्रिकेटर मैदान में हैं। नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सात खिलाड़ी एसोसिएट नेशंस के हैं। 

1011

48 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "दो करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है और 48 खिलाड़ियों ने खुद को इस वर्ग में रखने का फैसला किया है। 1.5 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं, जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं।

1111

12-13 फरवरी को होगी मेगा नीलामी 

आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगी। यह आईपीएल का 15वां सीजन होगा। इस सीजन में वर्ल्ड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मैदान पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपनी राष्ट्रीय टीम के तरजीह देते हुए पैसों के मोह से दूर रहेंगे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s T20 World Cup Match? SA vs NZ, Ireland vs Oman, Eng vs Sco: कल का मैच कौन जीता और Highlights
Recommended image2
IND vs PAK T20 World Cup: डेटा कहता है भारत भारी..लेकिन ये 3 वजहें पाकिस्तान को बना सकती हैं खतरनाक
Recommended image3
IND vs PAK: खतरे में भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट
Recommended image4
Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर
Recommended image5
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved