MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Belly Dancer के प्यार में लट्टू हुआ ये खिलाड़ी, देखें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की सुपर हॉट तस्वीरें

Belly Dancer के प्यार में लट्टू हुआ ये खिलाड़ी, देखें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की सुपर हॉट तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) का सफर खत्म हो गया है। लेकिन इसके कुछ खिलाड़ी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उन्हीं में से एक हैं टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), जिन्होंने बहुत कम उम्र में डेब्यू कर भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स में अपनी मजबूत जगह बनाई है। इस सीजन भी वह अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते चर्चा में रहे। हालांकि, उनके चर्चा में रहने की एक और वजह उनकी कथित गर्लफ्रेंड प्राची सिंह (Prachi Singh) भी है। आइए आज आपको मिलवाते हैं, पृथ्वी शॉ की खूबसूरत लेडी लव से....

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 25 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उन्होंने कलर्स का फेमस शो 'उड़ान सपनों की' जैसे सीरियल में काम किया है। इसमें उन्होंने समीर (गौरव सरीन) की बहन वंशिका शर्मा की भूमिका निभाई थी। जिसमें उनके किरदार को बहुत सराहा भी गया था।

28

टीवी एक्ट्रेस होने के अलावा प्राची सिंह एक बेहतरीन बैली डांसर भी है। उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपनी बैली डांसिंग की कई सारी तस्वीरें शेयर की है।

38

सोशल मीडिया पर प्राची सिंह की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 39.2K लोग फॉलो करते हैं। प्राची भी अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।

48

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह के अफेयर की चर्चा ने भी सोशल मीडिया पर ही आग पकड़ी थी। दरअसल, दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो पर कमेंट को देखकर ही फैंस को दाल में कुछ काला नजर आया था।

58

इतना ही नहीं प्राची पृथ्वी शॉ के लगभग हर पोस्ट पर कमेंट करती हैं और शॉ भी उन्हें रिप्लाई करना कभी नहीं भूलते। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर यह जो प्यार की चिंगारी लगी है वह अब बड़ी आग पकड़ चुकी है।
 


 

68

बता दें कि प्राची सिंह का जन्म 22 जुलाई 1995 में महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी परवरिश भी मुंबई में ही हुई। वह एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखना था। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में मॉडलिंग भी की थी।
 

78

दूसरी ओर पृथ्वी शॉ की बात की जाए तो वह भारतीय क्रिकेट टीम का एक मजबूत हिस्सा है। इतना ही नहीं आईपीएल में वह सालों से दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 63 मैचों में 1588 रन अपने नाम किए हैं। 
 

88

इस सीजन पृथ्वी शॉ ने 10 मैचों में 283 रन बनाए। हालांकि, आईपीएल के बीच में उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके कारण वह आखिरी के 4 मैच नहीं खेल पाए थे।

ये भी देखें : IPL 2023 में होगी मिस्टर 360 डिग्री की दोबारा एंट्री, एबी डिविलियर्स ने की अपने कमबैक की पुष्टि

IPL प्ले ऑफ का पहला मुकाबला, 10 तस्वीरों में देखें कैसी चल रही है गुजरात और लखनऊ की तैयारी जीत की

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved