MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • RCB की हार और राजस्थान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह यूजर्स कर रहे ट्रोल

RCB की हार और राजस्थान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह यूजर्स कर रहे ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी चीज वायरल होने में समय नहीं लगता और जब बात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की हो तो भला यूजर्स पीछे कैसे रह सकते हैं। जैसे ही शुक्रवार को हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (royal challengers Bangalore) के बीच क्वालीफायर 2 मुकाबले का नतीजा घोषित हुआ उसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स (Memes) की बाढ़ आ गई। एक तरफ यूजर्स राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न मना रहे हैं, क्योंकि 14 साल बाद टीम ने फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं एक बार फिर रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के ट्रॉफी के इतना पास पहुंचने के बाद खाली हाथ घर लौटने पर उन्हें भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं सोशल मीडिया पर किस तरह के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 28 2022, 10:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत हुई। जिसमें राजस्थान में 7 विकेट से आरसीबी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

29

आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने विराट कोहली की यह फोटो शेयर कर लिखा 'अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना।'

39

तो वहीं एक अन्य यूजर ने फोटोशॉप करके नाना पाटेकर की फोटो को आरसीबी की जर्सी पहना कर लिखा- 'हां हां अगले साल कप नामदे...' बता दें कि हर साल आरसीबी के फैंस को ट्रॉफी का इंतजार रहता है लेकिन हर बार वह ट्रॉफी से कुछ कदम ही दूर रह जाते हैं।

49

आईपीएल 2022 से पहले ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो चुकी है। ऐसे में एक यूजर ने रोहित शर्मा और एमएस धोनी की हंसती हुई तस्वीर शेयर कर आरसीबी को ट्रोल करने की कोशिश की।

59

बता दें कि 15 साल में एक बार भी आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। ऐसे में एक यूजर ने एक फोटो शेयर कर लिखा कि 'कम से कम 30 साल का टाइम तो दे रे...'

69

दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न भी मनाया। जोस बटलर की फोटो शेयर कर एक यूजर ने लिखा 'कोहली का रिकॉर्ड ना सही कोहली का सपना तो तोड़ ही सकता हूं।' बता दें कि जोस बटलर ने इस सीजन चार शतक लगाकर 824 रन अपने नाम किए हैं।

79

इस मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। इसमें विराट कोहली एक बार फिर 8 रन पर ही आउट हो गए। उसके अलावा रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली और 58 रन बनाए। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने 13 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौके लगाकर 24 रन बनाए।

89

बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए। इसमें जोस बटलर का सबसे बड़ा योगदान रहा। उन्होंने नाबाद 106 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल में अपना चौथा शतक जड़ा। उसके अलावा संजू सैमसन ने 23 रनों की पारी खेली।

99

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उसका मुकाबला 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से होगा। बता दें कि क्वालीफायर-1 मैच में भी दोनों टीमें आपस में भिड़ चुकी है। जिसमें गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की थी अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है?

ये भी देखें : 7 PHOTOS में देखें बिना मेकअप किस तरह दिखती हैं हार्दिक पंड्या से लेकर रोहित शर्मा तक की वाइफ

अनुष्का शर्मा से लेकर कैंडिस वॉर्नर तक ये है IPL के 10 स्टार्स क्रिकेटर्स की सुपर हॉट वाइफ

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
आईपीएल
संजू सैमसन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका
Recommended image2
ZIM vs SL: ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्बे ने लगा दी श्रीलंका की 'लंका', T20 वर्ल्ड कप में SHOCKING उलटफेर
Recommended image3
पाक क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, नाराज पूर्व पत्नी ने लीक कर दिया खतरनाक प्राइवेट चैट
Recommended image4
T20 World Cup: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया को है ये 3 सबसे बड़ी टेंशन
Recommended image5
Abhishek Sharma: T20 वर्ल्ड कप में 3 बार 'ज़ीरो', इस शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल है एक और भारतीय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved