MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • आखिर क्यों खुद को जख्म देकर बॉडी बनाते है कई खिलाड़ी, जानें क्या होती है ये थेरेपी जिससे दूर होता है स्ट्रेस

आखिर क्यों खुद को जख्म देकर बॉडी बनाते है कई खिलाड़ी, जानें क्या होती है ये थेरेपी जिससे दूर होता है स्ट्रेस

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया भर में कई एथलीट और खिलाड़ियों के शरीर पर आपने लाल रंग के चकत्ते बने हुए जरूर देखे होंगे? आप सोचते होंगे कि इनकी पीठ पर यह लाल रंग के गोल-गोल निशान हैं क्या? तो आपको बता दें कि यह वर्ल्ड फेमस कपिंग थेरेपी (Cupping therapy) है, जिसके जरिए शरीर से गंदा खून बाहर निकाला जाता है और इससे एथलीट्स को आराम मिलता है। साथ ही उनका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह कपिंग थेरेपी है क्या, इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाता है और इसके फायदे क्या है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 05 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

क्या होती है कपिंग थेरेपी
कपिंग थेरेपी एक प्राचीन चीनी चिकित्सा विकल्प है, जिसका उपयोग हजारों सालों से किया जा रहा है। इसमें शरीर पर कपों के जरिए वैक्यूम पैदा कर सक्शन किया जाता है, जिससे दर्द, सूजन, रक्त प्रवाह, आराम और खूबसूरती मिलती है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

कैसे होती है कपिंग थेरेपी
कपिंग थेरेपी कई तरह से होती है, जिसमें ड्राई कपिंग थेरेपी, वेट कपिंग थेरेपी और फायर कपिंग थेरेपी शामिल है। इसमें शीशे के कप के जरिए वैक्यूम पैदा की जाती है और इन कपों को बॉडी से चिपका दिया जाता है। 4 से 5 मिनट के अंदर इन कपों में गंदा खून जमा हो जाता है। फिर इसे निकाल कर फेंक दिया जाता है। जिस जगह कपिंग थेरेपी की जाती है वहां कुछ समय के लिए लाल चकत्ते जैसे निशान बन जाते हैं। लेकिन कुछ समय में वह अपने आप चले भी जाते हैं।

35

आखिर क्यों खिलाड़ियों की पसंद बनी कपिंग थेरेपी
कई एथलीट जो कपिंग थेरेपी चुनते हैं, वे अक्सर अपने खेल में भाग लेने से पहले और बाद में ऐसा करते हैं। क्योंकि इससे उन्हें आराम मिलता है और जिन जगह उन्हें दर्द है वो खेल से पहले  उसे ठीक करना चाहते हैं। कपिंग शरीर के अंदर किसी भी विषाक्त पदार्थों के रासायनिक टूटने को प्रोत्साहित करने में मदद कर सकता है, इसका मतलब है कि जिन एथलीटों को अपनी मांसपेशियों और ऊतकों को जल्दी से ठीक करने की आवश्यकता होती है, वे कपिंग थेरेपी लेते है।
 

45

कपिंग थेरेपी के फायदे
कपिंग शरीर के अंदर किसी भी सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा एथलीट इससे अपने ब्लड फ्लो में सुधार की उम्मीद कर सकते हैं, जो बदले में उनके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। शरीर के जिस अंग पर कपिंग की जाती है उन जगह की मसल्स में काफी राहत भी मिलती है। इतना ही नहीं इससे शरीर का डिटोक्सीफिकेशन भी होता है। कपिंग थेरेपी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है और इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।

55

इस क्रिकेटर ने ली कपिंग थेरेपी
आईपीएल 2020 के दौरान भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रिलेक्सेशन के लिए दुबई में कपिंग थेरेपी का सहारा लिया था। जिसके बाद उनके शरीर पर कई महीनों तक इसके निशान बने हुए थे। हालांकि, उस सीजन उन्होंने आईपीएल के 14 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई के खिलाफ जमकर दहाड़ा पंजाब किंग्स का 'शेर' लियाम लिविंग्स्टन

ICC Women's Cricket World Cup 2022: एलिसा हीली की एक पारी ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास, पति भी AUS टीम में

IPL 2022 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में पीटा, मैच में लगा सीजन का पहला शतक

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
KKR vs DC Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज IPL का रोमांचक मुकाबला
Recommended image4
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में आज कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल
Recommended image5
गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में इस शख्स की धांसू एंट्री, IPL टीम का साथ छोड़ संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved