MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सिर पर पगड़ी-हाथ में कटार लिए दुल्हन लेने पहुंचे Jasprit Bumrah, गजब की खूबसूरत दिखीं Sanjana Ganesan

सिर पर पगड़ी-हाथ में कटार लिए दुल्हन लेने पहुंचे Jasprit Bumrah, गजब की खूबसूरत दिखीं Sanjana Ganesan

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सोमवार 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने शादी गोवा में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी की है। संजना स्टार स्पोर्ट्स की एक बेहतरीन एंकर हैं, जो आईपीएल से लेकर बड़े-बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स में एंकरिंग कर चुकी हैं। बुमराह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर सभी को जानकारी दी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 15 2021, 05:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों और अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा कि 'प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नए सफर की शुरू की है। आज का दिन हमारे जीवन के सबसे खुशी का दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ शेयर करने के लिए खुद को धन्य महसूस करते हैं। जसप्रीत और संजना।'

38

बता दें कि जसप्रीत और संजना की शादी पंजाबी रिति-रिवाज से गुरुद्वारे में हुई है। सोमवार को सुबह आनंद कारज की रस्म अदा की गई और दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

48

शादी की तस्वीरों में संजना और जसप्रीत बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। एक तरफ बुमराह ने पिंक कलर की शेरवानी पहन कर सिर पगड़ी लगाई हुई है और गले में डार्क पिंक कलर की माला डाली है, तो वहीं हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में संजना भी गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

58

दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 1 घंटे के अंदर ही 5 लाख से ज्यादा लोग उनकी फोटो को लाइक कर चुके हैं और नए जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
 

68

बता दें कि, संजना और बुमराह की मुलाकात एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान ही हुई थी। वह एक स्पोर्ट्स एंकर और प्रेजेंटर हैं। 2014 मिस इंडिया फाइनलिस्ट और एक मॉडल भी रह चुकी हैं। 28 साल की संजना मुख्य रूप से आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स एंकरिंग करती हैं। 

78

उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 7 से की थी, लेकिन एक चोट के कारण उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा था। संजना ने स‍िंबायोस‍िस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से सॉफ्टवेयर इंजीन‍ियर की ड‍िग्री हास‍िल की है।

88

वहीं, जसप्रीत बुमराह भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने अबतक अपने क्रिकेट करियर में 19 टेस्ट मैचों में 83 विकेट, 67 वनडे में 108 और 50 टी20 मैचों में 59 विकेट चटकाए हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जूनियर सहवाग और द्रविड़ की टीम इंडिया में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 सीरीज में दिखेगा जलवा
Recommended image2
कौन हैं अनाया बांगर? सरफराज के साथ खेल चुकीं, अब WBBL में दिखाएंगी दम
Recommended image3
IND vs SL 2nd Test Day 5: भारत-श्रीलंका मैच में बारिश ने डाला खलल तो क्या होगा रिजल्ट?
Recommended image4
राखी से पहले ही विराट कोहली की कलाई पर सजी राखी, अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर आए नजर
Recommended image5
BCCI की सालाना बैठक में होंगे 5 बड़े फैसले, अंडमान निकोबार से लेकर IPL तक अहम एजेंडा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved