MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • MS Dhoni Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धोनी, होटल से लेकर प्रोडक्शन हाउस भी है इस लिस्ट में

MS Dhoni Birthday: इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है धोनी, होटल से लेकर प्रोडक्शन हाउस भी है इस लिस्ट में

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी सफल कप्तान और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की बात की जाती है तो पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का होता है। संन्यास के बाद भी उनकी लोकप्रियता में एक परसेंट की कमी नहीं है। माही 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खिलाड़ी ने सिर्फ क्रिकेट में ही कीर्तिमान स्थापित नहीं किए बल्कि कई बिजनेस अंपायर भी खड़े किए हैं। उन्होंने भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी में चैंपियन बनाया है। आज धोनी के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं धोनी की इनकम (MS Dhoni's income) के बारे में और संन्यास के बाद भी किन जगह से वह करोड़ों रुपए कमा रहे हैं ये बताते हैं...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

धोनी की कुल संपत्ति 
सबसे पहले आपको बताते हैं कि धोनी कितनी संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी के पास 785 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी आय का सबसे बड़ा साधन विज्ञापन है, जिससे वह हर साल करीब 200 करोड़ रुपए कमाते हैं। इसके अलावा उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए की फीस मिलती है।

210

एमएस धोनी के घर की कीमत
रांची में धोनी का एक आलीशान फार्म हाउस है। जिसका नाम कैलाशपति  है। ये घर लगभग 7 हजार एकड़ में बना है। इसकी जमीन राज्य सरकार की ओर से उन्हें दी गई थी। इससे बनाने में लगभग 6-10 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। धोनी के पास रांची के हरमू स्थित एक बंगला भी है। इतना ही नहीं उनके पास मुंबई, लोनावला जैसे कई शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं।

310

धोनी का बिजनेस एंपायर
1. आईपीएल 2022 के बाद महेंद्र सिंह धोनी में ने चेन्नई में ड्रोन स्टार्टअप कंपनी गरुड़ा एयरोस्पेस में निवेश किया है। वह इस के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

410

2. इसके अलावा धोनी के पास खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसकी मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले पहली सीरीज रोर ऑफ द लायन बनी थी।

510

3. 41 साल की उम्र में भी धोनी काफी फिट है और अपनी फिटनेस के जरिए वह दूसरों को भी मोटिवेट करते हैं। उन्होंने जिम इंडस्ट्री में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रखा है। स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड नाम से उनके 200 से ज्यादा जिम भारत में है।

610

4. एमएस धोनी का एक खुद का सपोर्ट वीयर और फुटवियर ब्रांड भी है। जिसका नाम उनकी जर्सी नंबर 7 पर है। SEVEN नाम का ये ब्रांड 2016 में लांच किया गया था।

710

5. एमएस धोनी ने स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट फर्म में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसमें उनके साथ उनके दोस्त और खिलाड़ी फाफ प्लेसिस और भुवनेश्वर कुमार भी हैं।
 

810

6. धोनी संन्यास के बाद से ही अपने फार्महाउस में करोड़ों रुपए का इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। रांची स्थित उनके फार्महाउस से फल, सब्जी से लेकर पोल्ट्री फॉर्म और दूध तक बेचा जाता है।
 

910

7. छोटे व्यवसाय को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप खाता बुक में भी धोनी ने निवेश किया हुआ है। साल 2021 में वो उसके ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए थे और इस फर्म में उनकी हिस्सेदारी भी है।
 

1010

8. एमएस धोनी का माही रेजिडेंसी नाम से एक होटल भी है. यह होटल झारखंड के रांची में स्थित है। हालांकि, इसकी कोई फ्रेंचाइजी नहीं है। यह होटल सिर्फ रांची में ही है और बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं।

ये भी देखें : MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

धोनी से गांव की इन लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश तो खुद को रोक नहीं पाए माही, 6 Photo में देखें देसी अंदाज

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
एम एस धोनी
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved