MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 25 शतक लगाने वाले पाक क्रिकेटर की पत्नी का छलका दर्द, कहा, पति ने परिवार का सिर शर्म से झुका दिया

25 शतक लगाने वाले पाक क्रिकेटर की पत्नी का छलका दर्द, कहा, पति ने परिवार का सिर शर्म से झुका दिया

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व ओपनर नासिर जमशेद को 17 महीने की सजा सुनाई गई है। जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। फिक्सिंग के चलते नासिर के परिवार को भी काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसका जिक्र उनकी पत्नी समारा अफजल ने किया है। वे पेशे से डॉक्टर हैं। उनका यह खत काफी वायरल हो रहा है।  नासिर जमशेद ने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 29 शतक लगाए हैं।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 10 2020, 06:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
समारा अफजल ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों को सलाह देने के लिए एक मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा, देश का कोई भी युवा क्रिकेटर फिक्सिंग का रास्ता ना चुने। उन्होंने कहा, उनके पति जमशेद की हरकत के चलते उनका और उनके पूरे परिवार का सिर शर्म से झुका दिया है।
27
नासिर पर 2018 में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों को खराब खेलने के लिए उकसाने का दोषी पाया गया है। इसके चलते पहले उनपर बैन लगाया गया था। अब उन्हें 17 महीने की जेल की सजा मिली है।
37
समारा ने लिखा, 'नासिर अगर मेहनत करते रहते तो उनका भविष्य काफी सुनहरा होता। उन्हें इंग्लैंड की नागरिकता मिल सकती थी, जिससे वे काउंटी खेल सकते थे। लेकिन उन्होंने यह मौका खो दिया।
47
उन्होंने लिखा, जिस खेल ने नासिर को शौहरत दिलाई थी, उसमें उन्होंने शॉर्टकट लिया और सब कुछ खत्म हो गया।
57
समारा अफजल ने कहा, मुझे लगता है कि नासिर पर फैसले को सभी खिलाड़ी एक उदाहरण के तौर पर लेंगे कि फिक्सिंग का क्या नतीजा होता है। अपने देश के लिए खेलना एक सम्मान की बात होती है।
67
समारा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अब कोई खिलाड़ी इस तरह का कदम नहीं उठाएगा, जिससे मेरी तरह उसके परिवार को शर्मिंदगी महसूस करनी पड़े।
77
नासिर जमशेद का करियर ज्यादा बड़ा नहीं है। लेकिन उन्होंने छोटे से करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 वनडे मैचों में 3 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30 से ज्यादा रहा।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL में फ्लॉप तो World Cup 2027 से आउट! 20 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो' वाली कंडीशन
Recommended image2
Virat Kohli-Rohit Sharma से लेकर Ravindra Jadeja तक, IPL 2026 के 8 बड़े स्टार
Recommended image3
IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!
Recommended image4
दिनेश कार्तिक के बाद एक और क्रिकेटर के घर आई गुड न्यूज, पैदा हुआ Baby Boy
Recommended image5
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को दिया 10 करोड़ का 'रॉयल' गिफ्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved