- Home
- Sports
- Cricket
- 10 फोटो: कोई जमीन पर लेटा, तो कोई कंधे पर लटक गया; वर्ल्डकप जीतने के बाद खिलाड़ियों का ऐसा था जोश
10 फोटो: कोई जमीन पर लेटा, तो कोई कंधे पर लटक गया; वर्ल्डकप जीतने के बाद खिलाड़ियों का ऐसा था जोश
नई दिल्ली. 2007 में आज ही के दिन यानी 24 सितंबर को भारत पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्डकप जीता था। यह टी-20 फॉर्मेट में पहला वर्ल्डकप था। 12 साल बाद हम एक बार फिर हम तस्वीरों के माध्यम से जश्न की यादों को ताजा कर रहे हैं।
110

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 157 रन बनाए थे। भारत की ओर से सर्वाधिक रन गौतम गंभीर ने बनाए थे। उन्होंने 75 रन की पारी खेली थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
गंभीर के अलावा रोहित शर्मा ने 30 और युसुफ पठान ने 15 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने तीन विकेट लिए थे।
310
जवाब में पाकिस्तान की टीम 152 रन बना पाई थी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मिसबाह-उल-हक ने 43 रन बनाए थे। उनके अलावा इमरान नसीर ने 33 और युनुस खान ने 24 रन की पारी खेली थी।
410
यह मैच काफी रोमांचक था और आखिरी ओवर तक पहुंचा था। आखिरी ओवर में जीतने के लिए पाकिस्तान को 13 रन चाहिए थे। जोगिंदर शर्मा के पास गेंद थी। सामने क्रीज पर थे मिसबाह। दूसरे छोर पर मोहम्मद आसिफ थे।
510
जोगिंदर शर्मा ने पहली बॉल वाइड फेंकी। अब पाकिस्तान को जीतने के लिए 6 गेंद पर 12 रन चाहिए थे। मिसबाह सिर्फ 6 रन बना पाए। भारत 5 रन से यह मैच जीत गया।
610
इस मैच में इरफान पठान मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने 4 ओवर सिर्फ 16 रन दिए थे और तीन विकेट झटके थे।
710
वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह।
810
डांस करते हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक, श्रीसंत।
910
मिसबाह के आउट होने के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी।
1010
खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया।
Latest Videos