MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • वनडे क्रिकेट से बाहर होने पर कितना डर गए थे राहुल द्रविड़, दिल में जो भी था एक इंटरव्यू में सब उगल दिया

वनडे क्रिकेट से बाहर होने पर कितना डर गए थे राहुल द्रविड़, दिल में जो भी था एक इंटरव्यू में सब उगल दिया

स्पोर्ट डेस्क.  Rahul Dravid talked about droping from one day cricket: भारतीय क्रिकेट में भरोसे का दूसरा नाम राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को ही माना जाता था। वनडे क्रिकेट हो या टेस्ट अपने दौर में वह राहुल द्रविड़ ही थे जो संकट में फंसी भारतीय टीम के संकटमोचक बनते थे। लेकिन राहुल द्रविड़ भी कभी खुद को क्रिकेट में असुरक्षित महसूस करते थे। हाल ही में राहुल द्रविड़ भारतीय महिला टीम के कोच और पूर्व क्रिकेटर WV रमन के यूट्यूब चैनल 'इनसाइड आउट' पर मुखातिब हुए तो इस दौरान इस महान बल्लेबाज ने अपने करियर के चैलेंजिंग दौर पर भी बात की।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 18 2020, 03:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

इस कार्यक्रम में द्रविड़ ने बताया कि 1998 में उन्हें वनडे क्रिकेट से बाहर कर दिया गया था। द्रविड़ का वनडे फॉर्मेट में भी स्ट्राइक रेट धीमा था। इस कारण उन्हें टीम से बाहर किया गया। उन्होंने कहा, 'मेरे इंटरनैशनल करियर में ऐसे भी कई मुकाम आए, जब मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। 

26

1998 में मुझे वनडे क्रिकेट से बाहर कर दिया गया था। मुझे अपनी वापसी के लिए संघर्ष करना पड़ा था। मैं तब एक साल तक भारतीय क्रिकेट से बाहर रहा था। तब निश्चितरूप के मेरे भीतर असुरक्षा की भावना आई थी। मैं सोचता था कि क्या वाकई मैं वनडे क्रिकेट खेलने लायक हूं भी या नहीं।'

36

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'मैं एक टेस्ट खिलाड़ी ही बनना चाहता था। मेरी कोचिंग टेस्ट खिलाड़ी वाली होती थी। तब हमें यही सिखाया जाता था कि गेंद पर ग्राउंड शॉट ही मारना है, उसे हवा में नहीं मारना। तब आपको चिंता होती है कि क्या आप इस फॉर्मेट (वनडे) में भी खुद को साबित कर पाएंगे।'

46

 पूर्व कप्तान का कहना है, 'जब हम युवा उम्र में क्रिकेट खेल रहे थे तब इस फील्ड में कॉम्पिटीशन भी बहुत था। तब भी असुरक्षा की भावना घर कर रही थी। क्योंकि भारत में एक युवा क्रिकेटर बनना आसान नहीं था। तब हमारे जमाने में सिर्फ रणजी ट्रोफी होती थी और भारतीय टीम थी।'

56

24000 से ज्यादा इंटरनैशनल रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, 'तब आईपीएल नहीं था और रणजी ट्रोफी में भी जो पैसा मिलता था वह बहुत कम ही होता था। चुनौतियां भी कड़ी हुआ करती थीं और क्रिकेट चुनने के बाद बड़े स्तर पर पढ़ाई छोड़नी पड़ती है। मैं पढ़ाई में भी बुरा नहीं था। और मैं पढ़ाई में एमबीए या कुछ और आराम से कर सकता था।'

 

उन्होंने बताया, 'लेकिन मैं क्रिकेट में आगे बढ़ा और अगर यहां कामयाब नहीं हो पाता तो फिर कुछ और करने के लिए नहीं बचता। तो तब भी एक असुरक्षा की भावना होती थी।'

66

भारत के इस बल्लेबाज ने 164 टेस्ट और 344 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रम से 13,288 और 10,889 रन बनाए हैं।

 

बता दें 1998 के बाद जब द्रविड़ ने वनडे फॉर्मेट में फिर से वापसी की थी, तो उन्होंने अपनी जगह भारतीय टीम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में पक्की कर ली थी। 1999 वर्ल्ड कप में द्रविड़ भारत के सफल बल्लेबाजों में से एक थे। वह दोनों ही फॉर्मेट में जमकर खेले और उनकी साहसिक पारियों की बदौलत उन्हें भारतीय क्रिकेट में मिस्टर डिपेंडेबल या 'भारत की दीवार' (द वॉल)' के रूप में पहचान मिली।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
WPL 2026 final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल, कौन जीता कल का मैच?
Recommended image2
IPL के मुकाबले कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए पूरा अंतर
Recommended image3
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image4
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image5
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved