MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup 2021: पापा की परफॉर्मेंस देख इतना खुश हुआ Hardik Pandya का बेटा, ऐसा था नताशा का रिएक्शन

T20 World Cup 2021: पापा की परफॉर्मेंस देख इतना खुश हुआ Hardik Pandya का बेटा, ऐसा था नताशा का रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में बुधवार को खेले गए भारत-अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने बता दिया कि क्यों उन्हें एमएस धोनी के बाद दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर कहा जाता है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस मैच में शानदार पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 210 तक पहुंचाने में मदद की। उनकी इस जीत के बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है और सब कह रहे हैं कि पांड्या इज बैक। वहीं, हार्दिक पांड्या की इस जीत को देखकर उनका सवा साल का बेटा अगस्त्य (Agastya pandya) भी बहुत खुश हुआ। हालांकि, इस बार नताशा और उनका बेटा उन्हें चीयर करने के लिए स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे, लेकिन होटल रूम में ही टीवी देखते हुए उन्होंने हार्दिक को सपोर्ट किया। जिसका वीडियो नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। आइए आपको दिखाते कि किस तरह छोटू पांड्या सीनियर पांड्या को सपोर्ट करता नजर आया..

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 04 2021, 08:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बुधवार को भारत अफगानिस्तान मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) में अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियोज पोस्ट किए हैं। जिसमें वह अपने पति और भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पारी देखती हुई नजर आ रही है।

27

इस वीडियो का सबसे क्यूट पार्ट यह है कि, जैसे ही हार्दिक बैटिंग करने के लिए पिच पर आए तो उनका बेटा पापा-पापा कर टीवी स्क्रीन की तरफ दौड़ लगाता नजर आया।

37

नताशा भी यह देख बहुत खुश हुई कि, किस तरह अगस्त्य अपने पापा को देखकर खुश हो रहा है और हो भी क्यों ना? भले ही उसे इस बात का इल्म ना हो कि उसके पापा ने क्या कमाल किया, लेकिन पूरी दुनिया एक बार फिर जान गई है कि हार्दिक पांड्या किसी भी मौके पर अपनी टीम के लिए कमाल कर सकते हैं।
 

47

इस मैच में विराट कोहली से पहले चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने ऋषभ पंत के साथ शानदार 62 रनों की पार्टनरशिप निभाई और उन्होंने केवल 13 बॉल में 35 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल है। वहीं पंत ने 13 बॉल पर 27 रन जड़े।

57

बता दें कि, पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और आईपीएल के वक्त से ही उनका बल्ला भी शांत है। ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर भी सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा था और अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर मौका दिया। 

67

हार्दिक पांड्या ने भी अपनी टीम का भरोसा बनाए रखा और शानदार पारी खेली। इस मैच की सबसे बड़ी बात यह रही कि, हार्दिक जो बैक इंजरी के चलते पिछले कुछ समय से बॉलिंग नहीं कर रहे थे, वह बॉलिंग करते भी नजर आए। लेकिन इस दौरान उनकी गेंदबाजी इतनी एक्यूरेट नहीं थी। उन्होंने इस मैच में 2 ओवर फेंके जिसमें 23 रन उन्होंने अफगानिस्तान की टीम को दिए।

77

खैर जो भी हो, भारतीय टीम ने 66 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल की रेस में अब भी बनी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत 5 नवबंर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया से भिड़ेगा, जिसमें उसे अच्छे रन रेट से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि वह सेमीफाइनल तक पहुंच पाए।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2021 IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया, सेमी में पहुंचने की उम्मीद बरकरार

रेखा सी अदाएं और नजाकत, इस तरह 'सलाम-ए-इश्क' पर नाचती नजर आईं Yuzvendra Chahal की वाइफ Dhanasree

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
हार्दिक पांड्या
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
De Kock Century: क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, एक ही पारी में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी!
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
Orange Cap: विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप, पर RCB के ही इस खिलाड़ी ने सिर्फ 6 रन से बढ़ाई टेंशन!
Recommended image5
Idli Dosa Song: 'इडली-डोसा' गाने पर भड़की CSK, RCB के खिलाफ BCCI में कर दी शिकायत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved