MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 WC 2021, PAK vs AUS: एक बार फिर टूटा पाक का वर्ल्डकप जीतने का सपना, इस तरह फैंस नजर आए मायूस

T20 WC 2021, PAK vs AUS: एक बार फिर टूटा पाक का वर्ल्डकप जीतने का सपना, इस तरह फैंस नजर आए मायूस

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। फाइनल के लिए दो टीमें हमें मिल गई है। गुरुवार को हुए सुपर इंटरेस्टिंग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (Pakistan vs Australia) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले बुधवार को न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यानी कि 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा। गुरुवार को हुए सुपर इंटरेस्टिंग मुकाबले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी जान झोंक दी। मैच के दौरान कई ऐसे मोमेंट्स आए जिसने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। आइए आपको दिखाते इस मैच की 10 इंटरेस्टिंग फोटोज...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 12 2021, 08:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में इस मैच में अपनी पकड़ काफी मजबूत बना कर रखी।

210

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम लगभग पूरा ही पाकिस्तानी फैंस से भरा नजर आया। यहां तक की सड़कों पर भी फैंस का जमावड़ा लगा रहा। लोग अपना काम धंधा सब छोड़ टीवी स्क्रीन के सामने बैठ गए थे।

310

प्लेऑफ के 6 ओवर तक पाकिस्तान का एक भी विकेट नहीं गिरा था। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और रिजवान ने बेहतरीन पार्टनरशिप निभाई और टीम के लिए 71 रन बनाएं।

410

39 रन पर कप्तान बाबर आजम के आउट होने के बाद रिजवान ने पाकिस्तानी पारी को संभाल कर रखा और 67 रन बनाए। उसके बाद फखर ज़मान ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया और 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। जिसके चलते पाकिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 176 रन हो गया।

510

मैच से पहले रिजवान और शोएब मलिक की तबीयत को लेकर काफी चर्चा थी। कहा जा रहा था कि दोनों फिट नहीं है, लेकिन दोनों ने अपनी टीम के लिए सेमी फाइनल मुकाबला खेला। रिजवान ने जहां पाक के लिए शानदार पारी खेली, तो शोएब मलिक ने इस मैच में केवल 1 रन ही बना पाए।

610

पाकिस्तान ने 177 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा और एक सम्मानजनक स्कोर बनाया। दूसरी तरफ से बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऊपर शुरुआत से ही प्रेशर नजर आया और टीम ने पहले ओवर में ही अपना विकेट खो दिया। पाकिस्तान के तेज बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने सलामी बल्लेबाज और कप्तान एरोन फिंच को आउट किया।

710

इसके बाद टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला और 49 रनों की पारी खेली। उनका साथ मिशेल मॉर्श ने दिया और 28 रन बनाएं।

810

स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और टीम के लिए क्रमश: 5 और 7 रन ही बना पाए। इस समय लगा कि मैच पाकिस्तान के कब्जे में है, लेकिन मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 19 ओवर में ही यह मैच जीता दिया। दोनों ने अपनी टीम के लिए क्रमश: 40 और 41 रन बनाए।

910

इस मैच में बॉलर्स की बात की जाए तो, पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं शाहिद अफरीदी ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में स्टार्क ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए, तो पैट कमिंस और एडम जैम्पा ने एक-एक विकेट लिया।

1010

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है। जहां उसका मुकाबला 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगा।

ये भी पढ़ें- T20 World 2021: आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, पांच विकेट से जीत कर फाइनल में बनाई जगह

पूर्व कप्तान Kohli और कप्तान Rohit Sharma ने मांगी BCCI से छुट्टी: घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से है मुकाबला

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
बाबर आज़म
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved