MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup: स्टेडियम में इस तरह बेटे संग अपने पति को चीयर करने पहुंची भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

T20 World Cup: स्टेडियम में इस तरह बेटे संग अपने पति को चीयर करने पहुंची भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021)  में पाकिस्तान फुल फॉर्म में नजर आ रहा है। मंगलवार को लीग के 19वें मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) को 5 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक (Shoaib Malik) और आसिफ अली ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस दौरान पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी शोएब की बीवी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भी अपने पति को चीयर करती नजर आई। उनके साथ उनका बेटा इजहान मलिक भी मौजूद था।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 27 2021, 09:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

मंगलवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए सुपर एंटरटेनिंग मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी लगभग तय हो गया है। इससे पहले पाकिस्तान ने रविवार को भारत को 10 विकेट से हराया था।

210

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे। इस मैच में कोई भी कीवी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया था। लो स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी। लेकिन बीच में कुछ विकेट गिरने के बाद मैच बहुत ही रोमांचक मोड़ पर आ गया। इसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक बल्लेबाजी करने उतरे।

310

इमाद वसीम के आउट होने के बाद आसिफ अली और शोएब मलिक ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और अपनी टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। जिसमें शोएब मलिक ने 20 बॉल पर 2 चौके और एक छक्का लगाकर 26 रन बनाए, तो वहीं आसिफ अली ने सिर्फ 12 गेंदों में एक चौका और 3 छक्के लगाकर 27 रन बनाए।

410

शोएब मलिक की शानदार पारी को देखने के लिए स्टैंड्स में उनकी वाइफ सानिया मिर्जा भी मौजूद थी। स्टेडियम में बैठकर सानिया अपने बेटे को पापा की परफॉर्मेंस दिखाती नजर आई।

510

बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की लव स्टोरी काफी विवादों से घिरी रही थी। शोएब के पाकिस्तानी होने के चलते उन्हें खूब बातें सुनाई जाती थी, लेकिन दोनों के प्यार के आगे सभी को घुटने टेंकने पड़े। 

610

शोएब और सानिया की शादी 12 अप्रैल 2010 में हुई थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने को लेकर उनकी शादी में खूब बवाल हुआ था। बता दें कि शादी के बाद से दोनों दुबई में रहते हैं। 

710

शादी के 8 साल बाद सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर 2018 को बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अपने टेनिस करियर से ब्रेक लिया था। हालांकि, इस साल उन्हें टोक्यो ओलंपिक में भी भाग लिया था।

810

सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बेटे और अपने पति के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं

910

बता दें कि शोएब मलिक अपनी बीवी और बच्चों के साथ दुबई में ही रहते हैं और ऐसे में जब यूएई में टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, तो भला सानिया अपने पति के मैच में आने से खुद को कैसे रोक पाती। हालांकि, इससे पहले सानिया पाकिस्तान में भी शोएब का मैच देखने के लिए पहुंची थी।

1010

शोएब मलिक की बात की जाए तो, उन्होंने साल 2019 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इससे पहले 2015 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम 35 टेस्ट मैच में 1898 और 287 वनडे मैचों में 7534 रन हैं। हालांकि, वह पाक टीम के टी20 मैच जरूर खेलते हैं। टी 20 के 118 मैचों में उनके नाम 2361 रन है।

ये भी पढे़ं- IND vs PAK: शोएब मलिक को देख जोर से चिल्लाए फैंस 'जीजाजी... जीजाजी', सानिया मिर्जा ने शेयर किया मजेदार Video

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत की हार का उड़ाया मजाक, तो भज्जी पाजी ने इस तरह दिया करारा जवाब

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved