MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 99 रन पर सचिन तेंदुलकर को आउट किया तो इस खिलाड़ी को मिली मर्डर की धमकी, 9 साल बाद खोली जुबान

99 रन पर सचिन तेंदुलकर को आउट किया तो इस खिलाड़ी को मिली मर्डर की धमकी, 9 साल बाद खोली जुबान

नई दिल्ली.  कोरोना के कारण लॉकडाउन के बीच क्रिकेट में रोजाना नए खुलासे हो रहे है। अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने कई साल बाद खुद को मिली धमकियों का खुलासा किया है। तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन ने दावा किया है कि 2011 में ओवल टेस्ट के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से से पहले ईआउट करने पर उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी। सचिन तेंदुलकर इस मैच में शतक से चूक गए थे और अगर वह शतक बना लेते तो यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100वां शतक होता। टिम ब्रेसनेन ने 9 साल बाद अपनी जुबान खोली है-  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 08 2020, 04:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

टिम ब्रेसनेन ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तेंदुलकर ने अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया था और ओवल में चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में वह जब 91 रन बनाकर खेल रहे थे तब उनकी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रोड टकर ने इस बल्लेबाज को LBW आउट दिया था। 

29

टिम ब्रेसनेन ने ‘यॉर्कशर क्रिकेट: कवर्स आफ’ पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘वह गेंद संभवत: लेग साइड से बाहर जा रही थी और ऑस्ट्रेलिया के अंपायर टकर ने उसे आउट दे दिया।'
 

39

सचिन तेंदुलकर 80 के आसपास (असल में 91) रन बनाकर खेल रहे थे और निश्चित रूप से शतक बना लेते, हम सीरीज जीते और दुनिया की नंबर एक टीम बने।’
 

49

टिम ब्रेसनेन ने कहा, ‘हम दोनों को जान से मारने की धमकी मिली, मुझे और उस अंपायर को, इसके बाद कई बार हमें जान से मारने की धमकी मिलती रही। मुझे ट्विटर पर धमकी मिली और उसे लोगों ने उसके घर के पते पर पत्र लिखे, जान से मारने की धमकी के साथ लिखा था कि तुमने उसे आउट कैसे दे दिया? गेंद लेग साइड से बाहर जा रही थी।’

59

ब्रेसनेन के अनुसार इन धमकियों को देखते हुए टकर को अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘कुछ महीनों बाद वह मुझसे मिले और कहने लगा कि दोस्त, मुझे सुरक्षा गार्ड रखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में उनके घर के आसपास पुलिस की सुरक्षा थी।’

69

सचिन तेंदुलकर इसके बाद 2012 एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपने शतकों का सैकड़ा पूरा कर पाए। अक्टूबर 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर 100 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनके टेस्ट में 15921 और वनडे में 18426 रन हैं।

79

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा। उनसे पहले कई बल्लेबाज 200 रन के आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाए।

89

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा। उनसे पहले कई बल्लेबाज 200 रन के आंकड़े के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाए।

99

सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में 219 रन की पारी खेली, जबकि 2013 में रोहित शर्मा ने 209 रन बनाए। वहीं, 2014 में फिर से रोहित शर्मा ने 264 रन बनाए जो एक पारी में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद 2015 के वर्ल्ड कप में क्रिस गेल ने 215 रन बनाए थे, जबकि उसके बाद मार्टिन गप्टिल ने 237 रनों की पारी खेली। 

 

2017 में फिर से रोहित शर्मा ने अपना तीसरा दोहरा शतक जड़ा और 208 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद साल 2018 में आखिरी दोहरा शतक पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने बनाया और 210 रन की पारी खेली। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्‍ट में 51 शतक और वनडे में 49 शतक हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image5
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved