- Home
- National News
- कांग्रेस समर्थकों ने की थी पिटाई, कई गंभीर आरोप भी झेल चुका है AAP का ये 'विवादित' MLA
कांग्रेस समर्थकों ने की थी पिटाई, कई गंभीर आरोप भी झेल चुका है AAP का ये 'विवादित' MLA
नई दिल्ली: बात अगर देश के विवादित नेताओं की करें, तो इसमें दिल्ली से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान का नाम जरूर लिया जाएगा। अमानतुल्लाह खान दिल्ली में ओखला से विदायक हैं। उनका नाता हमेशा से विवादों से रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर पहली बार दिल्ली असेंब्ली में कदम रखा। अमानतुल्लाह खान की चर्चा कई कारणों से होती है। लेकिन इसमें ज्यादातर विवाद ही शामिल है।
19

अमानतुल्लाह खान का जन्म 10 जनवरी 1974 में उत्तर प्रदेश के मेरठ के अगवानपुर गांव में हुआ था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में दाखिला लिया था। लेकिन वो डिग्री पूरी नहीं कर पाए। उनकी शैक्षणिक योग्यता मात्र बारहवीं है।
39
उनकी शादी शाफिआ खान से हुई है। जिनसे उनका एक बेटा और बेटी है।
49
बात अगर अमानतुल्लाह के राजनीतिक करियर की करें तो उन्होंने 2013 में लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उसमें वो 3600 वोट्स लाकर हार गए थे। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और ओखला से जीत दर्ज की।
59
अमानतुल्लाह खान को आम आदमी पार्टी के सबसे विवादित नेता के रूप में भी जाना जाता है। 2016 में उनपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
69
इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। बाद में पचास हजार के जुर्माने के बाद उन्हें बेल दी गई।
79
अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उनकी एक रिश्तेदार ने भी उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्होंने हर पद से रिजाइन कर दिया।
89
2017 में उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया था। उन्हें 2017 में आम आदमी पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था। उनपर कुमार विश्वास को लेकर पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप लगा था।
99
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी के आरोप में दर्ज किया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos