MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • खुद दिल्ली CM, भाई भी इंजीनियर, कुछ ऐसा है अरविंद केजरीवाल का परिवार

खुद दिल्ली CM, भाई भी इंजीनियर, कुछ ऐसा है अरविंद केजरीवाल का परिवार

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति में एक लोकप्रिय राजनेता हैं। हरियाणा राज्य के हिसार जिले के सिवानी गांव में जन्में केजरीवाल ने एक जनहित आंदोलन से पूरे देश में कोहराम मचा दिया था। वह पहले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में थे। उन्होंने पहले प्रयास में ही सिविल सर्विस एग्जाम क्लियर किया था। कभी राजनीति, कभी खांसी तो कभी मफलर मैन नाम से केजरीवाल तो हमेशा चर्चा में रहते हैं, पर दिल्ली सीएम का परिवार बहुत कम सुर्खियों में आता है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 10 2020, 10:45 AM IST| Updated : Jan 10 2020, 11:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
इसलिए हम आपको दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बता रहे हैं। कैसे उनका बचपन बीता, कहां से उन्होंने पढ़ाई की, सिविल सर्विस अधिकारी रहने से लेकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने तक पूरी कहानी। और जानिए आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री के भाई क्या करते हैं और बहन कहां हैं?
212
केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। अरविंद का बचपन सोनीपत, मथुरा और हिसार में बीता। उनके पिता का नाम गोविंद केजरीवाल है। मां गीता केजरीवाल हैं। वे अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके पिता गोविंद भी एक इंजीनियर रहे हैं जिन्होंने पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से डिग्री ली थी।
312
यहीं से केजरीवाल को भी इंजीनियरिंग की सीख मिली है। वह एक हाई क्वालिफाइड फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली और टाटा स्टील में काम करने के बाद वे 1992 में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए।
412
वे मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी, रामकृष्ण मिशन और नेहरू युवा केन्द्र से भी जुड़े रहे हैं। 2006 में जब वे आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त थे तब उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी। केजरीवाल रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित हैं। हालांकि उन्होंने पुरस्कार में मिली धनराशि दान कर दी थी।
512
अरविंद केजरीवाल की शादी सुनीता केजरीवाल से हुई है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद भ‍ी एक आईआरएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने आयकर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर काम किया है। हालांकि बाद में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
612
पत्नी सुनीता से केजरीवाल को दो बच्चे भी हैं। एक बेटी हर्षिता और बेटा पुलकित।
712
केजरीवाल की बेटी हर्षिता भी इंजीनियर हैं। उन्होंने 12वीं की क्लास में 96 पर्सेंट मार्क्स लाकर सबको चौंका दिया था।
812
इसके बाद उन्होंने आईआईटी और जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी की और सफलता भी हासिल की। वह चुनावी माहौल में पिता के लिए जनता से हाथ जोड़ वोट मांगकर काफी चर्चा में आई थीं।
912
अरविंद केजरीवाल के भाई का नाम मनोज है। वह भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुणे (महाराष्ट्र) में आईबीएम (IBM) कंपनी में कार्यरत हैं। वह अपने भाई जो दिल्ली के मुख्यमंत्री है उनसे कोई मदद नहीं मांगते हैं और पुणे में ही सपरिवार रहते हैं। इतना ही नहीं केजरीवाल की बहन रंजना (BHEL) कंपनी हरिद्वार में डॉक्टर के पद पर काबिज हैं।
1012
केजरीवाल ने 'स्वराज' नामक एक पुस्तक भी लिखी है। वे शाकाहारी हैं, हालांकि कुछेक महीनों के लिए वे मांसाहारी बन गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया था। वे पिछले कई वर्षों से विपासना का अभ्यास कर रहे हैं। केजरीवाल को पूरी-कचौड़ी बहुत पसंद है। आमिर खान उनके फेवरेट फिल्मी अभिनेता हैं। उन्हें कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है।
1112
उन्हें अपना हर काम खुद करना पसंद है। यहां तक कि अपने कार्यस्थल पर, उन्होंने चपरासी की सेवा का उपयोग करने से इनकार कर दिया और व्यक्तिगत रूप से अपने डेस्क को साफ किया। केजरीवाल अपने बच्चों का जन्मदिन नहीं मनाते हैं। केजरीवाल कॉलेज के दिनों से समाज सेवा में रहे हैं वह कॉलेज के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाने झुग्गी-झोपड़ी जाते थे।
1212
उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी का पक्ष मजबूत करने के लिए उसे सूचना का अधिकार देने का कानून बनवाया। वे एक एनजीओ 'साथी' से भी जुड़े हुए हैं। केजरीवाल ने पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन नाम का एक गैर-सरकारी संगठन भी बनाया है। नवंबर, 2012 में उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' की शुरुआत की है और उनका दावा है कि उनकी पार्टी का उद्देश्य स्वराज है। (केजरीवाल फाइल फोटो)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved