- Home
- National News
- दिल्ली चुनाव में भोजपुरिया तड़का, रविकिशन निरहुआ मिलकर बना रहे हैं बीजेपी के लिए माहौल
दिल्ली चुनाव में भोजपुरिया तड़का, रविकिशन निरहुआ मिलकर बना रहे हैं बीजेपी के लिए माहौल
नई दिल्ली: 8 फरवरी को दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। बचे हुए दिनों का हर पार्टी जमकर इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी इस चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती। शायद यही वजह है कि पार्टी ने कई स्टार प्रचारक चुनाव में उतारे हैं। खासकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भोपजपुरिया तड़का भी लगाया है। बात अगर बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट की करें, तो इसमें कुल 54 स्टार्स थे। जिनमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव निरहुआ और सांसद रवि किशन का नाम शामिल था।
19

8 फरवरी को होने वाले चुनाव में बीजेपी ने भोजपुरिया तड़का लगाया है। इसमें भोजपुरी के कई स्टार्स को शामिल किया गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
वोटिंग के दिन से चंद दिनों पहले बीजेपी के कई स्टार प्रचारक उम्मीदवारों के समर्थन में सामने आए।
39
सांसद रवि किशन ने अपने भोजपुरिया स्टाइल में लोगों को रिझाने की कोशिश की।
49
बता दें कि रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार की कमान संभाली है।
59
रवि किशन ने प्रचार के लिए रोड शोज भी किये। आगे के बचे हुए दिनों के लिए ही उनकी तैयारी पूरी है।
69
रोड शो में उमड़ रही भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की जनता में भोजपुरी सिनेमा का कितना क्रेज है।
79
वहीं चुनाव प्रचार में निरहुआ भी उतरे। उन्होंने भी जमकर बीजेपी के समर्थन में लोगों को लुभाने की कोशिश की।
89
निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपने प्रचार की झलकियां दिखाई।
99
निरहुआ ने भी अपने प्रचार कार्यक्रम में भोजपुरिया अंदाज में लोगों को रिझाया। हालांकि अभी तक खेसारी लाल और पवन सिंह मैदान में नहीं उतरे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos