जब 'हाय हैंडसम' कह लड़कियां इस शख्स से करने लगीं शादी की जिद
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के नेता सीए राघव चड्ढा ने जीत हासिल की है। राजेंद्र नगर सीट से चुनाव प्रत्याशी सीए चड्ढा ने 52 हजार वोट हासिल कर भाजपा के आर पी सिंह को हराया है। चड्ढा अरविंद केजरीवाल की टीम में काबिल नेता माने जाते हैं। पर एक दूसरी वजह भी है जिसके कारण आम आदमी पार्टी का ये नेता ज्यादा चर्चा में रहता है। दरअसल राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन रही हैं। दिल्ली चुनाव के दौरान राघव चड्ढा के पास शादी और लव प्रपोजल की बरसात हो गई थी।
17

दिल्ली चुनाव में ये भी एक मजेदार वाकया हुआ जब किसी नेता को महिलाएं विधायक नहीं दूल्हा और दामाद बनाने को आतुर हो गईं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
चड्ढा की टीम की मानें तो सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ शादी के प्रस्तावों की संख्या भी बढ़ गई है। वो फिलहाल अविवाहित हैं। हालांकि दिल्ली चुनाव के समय उनके पास शादी के प्रस्ताव की झड़ लग गई थी। ट्विटर पर एक लड़की ने उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने बड़े प्यार से इनकार कर दिया था। वहीं दिल्ली चुनाव प्रचार में भी उन्हें कई शादी के प्रपोजल मिले, कुछ महिलाएं उन्हें अपना दामाद बनाने के लिए पीछे पड़ गईं।
37
राघव आम आदमी पार्टी में युवा नेता रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) चड्ढा लगातार राजनीति में सक्रिय रहते हैं। पार्टी के लिए चंदा जुटाने और हिसाब-किताब रखने में माहिर।
47
दिल्ली दंगल के इस चुनावी माहौल में सीए चड्ढा को शादी, लव और घर जमाई बनने के प्रस्ताव मिले। अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ राजनीति में आए सीए चड्ढा पर लड़कियां जान छिड़कतीं नजर आईं।
57
पेशे से एकाउंटेंट राघव आप पार्टी में एक मजबूत नेता वाली शख्सियत हैं। 11 नवंबर 1988 को दिल्ली जन्में चड्ढा ने नर्सरी से कक्षा 12 तक माडर्न स्कूल बाराखंभा रोड से पढ़ाई की। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के वेंकटेश्वर कालेज से उच्च शिक्षा ली।
67
इसके बाद चार्टर्ड एकाउंटेंसी क्लीयर की। 22 साल की उम्र में ही सीए बन राघव चड्ढा ने इतिहास रच दिया था। वे सीए के एग्जाम क्लियर करनी की खबर को ही जिंदगी का सबसे शानदार लम्हा मानते हैं।
77
चड्ढा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे दिल्ली में अपने घर को सबसे पसंदीदा जगह बताते हैं और घर में सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं। उन्हें मॉडर्न स्कूल के पीछे बंगाली मार्केट के छोले-भटूरे और चाट बहुत पसंद है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos