- Home
- National News
- बर्थडे पर केजरीवाल की पत्नी को दिल्ली ने दिया बड़ा तोहफा, सालों साल याद रखेंगी सुनीता
बर्थडे पर केजरीवाल की पत्नी को दिल्ली ने दिया बड़ा तोहफा, सालों साल याद रखेंगी सुनीता
नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस ने इस बार भी खाता नहीं खोला। आज मंगवार (11 फरवरी) सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन भी है। मिसेज केजरीवाल का जन्म 11 फरवरी 1965 को हुआ है। दिल्ली चुनाव के शुरुआती रूझान कह रहे हैं केजरीवाल तीसरी बार राजधानी के सीएम बन सकते हैं ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर केजरीवाल उन्हें खास तोहफा देने वाले हैं।
18

जीत की ओर बढ़ते कदमों से AAP कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है। चुनावी नतीजों से इतर आज (मंगलवार) का दिन केजरीवाल के लिए बेहद खास है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का जन्मदिन है और मुख्यमंत्री अपनी पत्नी को जीत का तोहफा देने जा रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
सभी 70 विधानसभा सीटों के रुझान आ रहे हैं, आम आमदी पार्टी बढ़त बनाते हुए चल रही है। ऐसे में केजरीवाल फैमिली के घर जश्न का माहौल है। शुरूआती रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। AAP करीब 50 और भारतीय जनता पार्टी करीब 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार सभी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
38
संभावित जीत पर सुनीता केजरीवाल के जन्मदिन का जश्न दोगुना होने वाला है। अरविंद केजरीवाल के घर पर AAP कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। वह मुख्यमंत्री को जीत की और उनकी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
48
बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद केजरीवाल पार्टी दफ्तर जाएंगे और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और रुझानों में वह सबसे आगे चल रहे हैं।
58
मिसेज केजरीवाल की बात करें तो उन्होंने पति के करियर में काफी योगदान दिया है। अपनी सिविल सर्विस की नौकरी से इस्तीफा देकर उन्होंने घर-परिवार संभाला और पति को देश की सेवा और राजनीति में बेफिक्र होकर काम करने दिया।
68
अरविंद केजरीवाल की पत्नी यूं तो लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन चुनाव प्रचार में वो सड़कों पर उतर पति के लिए वोट मांगती नजर आई थीं। इस दौरान उनके साथ दोनों बच्चे भी थे।
78
केजरीवाल ने साल 2015 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद सारी दुनिया को बताया था कि, सुनीता मेरी पत्नी हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की वजह से हूं।
88
शादी के बाद भी मिसेज केजरीवाल काफी समय तक अधिकारी पद पर कार्यरत रहीं। मिसेज केजरीवाल का सपोर्ट ही है जो आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली संभाल रहे हैं। वजह उनकी पत्नी का चट्टान बन खड़े रहना हैं, अकेले घर संभालना है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos