- Home
- National News
- अपनी इकलौती बेटी के बेहद करीब हैं मनोज तिवारी, 12th पास करने पर दिया था शानदार गिफ्ट
अपनी इकलौती बेटी के बेहद करीब हैं मनोज तिवारी, 12th पास करने पर दिया था शानदार गिफ्ट
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियां रेस हो चुकी हैं। इसके साथ ही शुरू हो गया है विवादों का दौर। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी नेता मनोज तिवारी के वीडियो के साथ अपने कैंपेन सॉन्ग को जोड़कर विवाद खड़ा कर दिया। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर पांच सौ करोड़ का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। बात अगर मनोज तिवारी की करें, तो लोकसभा चुनाव 2019 में शीला दीक्षित को हराकर उन्होंने अपनी पॉजिशन काफी मजबूत कर ली है। लेकिन उनके पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। आज हम आपको मनोज तिवारी की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
18

बिहार के कैमूर के अतरवलिया में 1 फरवरी 1971 में जन्में मनोज तिवारी की शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। दोनों की एक बेटी जिया है।
28
मनोज तिवारी का नाम जब एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से जुड़ा तो उनकी बीवी रानी के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई। बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि 2012 में उन्होंने तलाक ले लिया।
38
तलाक लेने के कुछ साल बाद एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कबूल किया था कि रानी से अलग होने के बाद भी वो उनसे काफी प्यार करते हैं।
48
मनोज तिवारी अपनी बेटी जिया के काफी नजदीक हैं। अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वो बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
58
2019 में जब जिया ने बारहवीं की परीक्षा में काफी अच्चे मार्क्स लाए, तो मनोज तिवारी ने उसे महंगे ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की थी। इसकी तस्वीर खुद मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।
68
6 भाई-बहनों में एक मनोज तिवारी के पिता की मौत जब हुई तब वो काफी छोटे थे। इस कारण मनोज तिवारी अपनी मां ललिता देवी के बेहद करीब रहे।
78
राजनीति में आने से पहले मनोज तिवारी ने खुद को भोजपुरी सिनेमा में स्थापित किया। वो ना सिर्फ एक्टर बल्कि बेहतरीन सिंगर के तौर पर भी जाने जाते हैं।
88
अपनी बेटी जिया के साथ मनोज तिवारी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos