- Home
- National News
- दर्जी के बेटे संग IIT में पढ़ाई करता है CM केजरीवाल का बेटा, अभी पापा के लिए कर रहे हैं 'कैम्पेन'
दर्जी के बेटे संग IIT में पढ़ाई करता है CM केजरीवाल का बेटा, अभी पापा के लिए कर रहे हैं 'कैम्पेन'
नई दिल्ली। विधानसभा की 70 सीटों के लिए दिल्ली में जबरदस्त चुनावी माहौल है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। उन्हें नामांकन भी करना था, मगर वो नहीं कर पाए। अब नामांकन मंगलवार को होगा। बताते चलें कि केजरीवाल के कैम्पेन का जिम्मा उनके घरवालों ने उठा रखा है।
16

दिल्ली मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल पति के लिए कैम्पेन चला रही हैं। सुनीता के साथ उनकी बेटी और बेटा भी पापा के लिए घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि केजरीवाल का बेटा दिल्ली आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
2019 में आईआईटी में दाखिले की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने के बाद केजरीवाल के बेटे पुलकित की खूब चर्चा हुई थी। केजरीवाल के बेटे के साथ एक दर्जी का बेटा विनय भी आईआईटी के लिए सिलेक्ट हुआ था। खुद केजरीवाल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी।
36
केजरीवाल ने खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। केजरीवाल के दोनों बेटे बेटी पढ़ने लिखने में काफी होशियार हैं। दोनों के 10वीं और 12वीं के नंबर भी लोगों की चर्चा का विषय बने थे।
46
बताने की जरूरत नहीं है कि केजरीवाल का पारिवारिक बैकग्राउंड राजनीतिक नहीं है। वो एक साधारण परिवार से थे। पढ़ाई लिखाई के बाद आईआरएस में सिलेक्ट हुए। कुछ दिन अफसर के रूप में नौकरी की और बड़ा में सोशल वर्क के लिए उसे छोड़ दिया।
56
केजरीवाल की पत्नी भी आईआरएस थीं। हालांकि केजरीवाल के राजनीति में व्यस्त हो जाने के बाद उन्होंने भी अपनी नौकरी छोड़ दी थी। केजरीवाल अपने माता पिता के साथ ही रहते हैं।
66
सोमवार को रोड शो से पहले केजरीवाल की मां ने बेटे को तिलक और रक्षा सूत्र बांधकर विदा किया था। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे पहले 2013 में आम आदमी पार्टी के विधायक बने थे। इसके बाद 2015 में विधायक बनें। अब तीसरी बार एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos