MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • FACT CHECK: किसानों के साथ धरनें पर बैठे कनाडा के प्रधानमंत्री? होश उड़ा देगा वायरल तस्वीर का सच

FACT CHECK: किसानों के साथ धरनें पर बैठे कनाडा के प्रधानमंत्री? होश उड़ा देगा वायरल तस्वीर का सच

फैक्ट चेक डेस्क. किसान आंदोलन से जोड़कर सोशल मीडिया पर सैकड़ों तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें फेक दावों और तस्वीरों ने भी जगह बनाई है। पिछले दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन को सिखों के साथ आंदोलन का समर्थन के दावे से एक तस्वीर वायरल हुई थी। अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में उनके साथ पगड़ी पहने कई लोग दिख रहे हैं। दावा है कि कनाडा में जस्टिन ट्रूडो किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 09 2020, 05:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

क्या वाकई कनाडा के प्रधानमंत्री इस समय कनाडा में किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन में बैठे हैं? 
 

29

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फ़ेसबुक पेज ‘K9media’ ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “कनाडा – #किसानों के धरनें पर कनाडा का प्रधानमंत्री” 

39

फ़ेसबुक ट्विटर दोनों जगह ये तस्वीर किसानों के प्रदर्शन की बताकर वायरल है।

49

फ़ैक्ट-चेक

 

आसान से गूगल रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये तस्वीर नवंबर 2015 के हिंदुस्तान टाइम्स के एक आर्टिकल में मिली। हिंदुस्तान टाइम्स पंजाब ने भी 12 नवंबर 2015 को गुरुद्वारा दौरे की ये तस्वीरें ट्वीट की थीं। ट्वीट के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिवाली के मौके पर राजधानी ओटावा स्थित एक गुरुद्वारा में गए थे।

59

ये निकला नतीजा  

रॉयटर्स ने भी 11 नवंबर 2015 को ये तस्वीर पब्लिश की थी।  इस तरह पड़ताल में ये साबित हो जाता है कि नवंबर 2015 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की गुरुद्वारा यात्रा की तस्वीर हाल के किसान प्रदर्शन से जोड़कर शेयर की गई। हाल फिलहाल कनाडा के प्रधानमंत्री किसान आंदोलन में शामिल नहीं हुए हैं। 

69

किसान आंदोलन से जुड़ी अन्य फेक खबरें- 

 

इससे पहले सोशल मीडिया पर तिरंगे का अपमान करते सरदारों की फोटो जमकर वायरल हुईं।  खोजने पर हमें Dal Khalsa UK का यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो मिला। यहां पर साल 2010 और 2015 में भी स्वंत्रता दिवस पर कुछ वीडियो अपलोड किये गए थे जिसमें सिख समुदाय के साथ कुछ अन्य लोगों को भारत का विरोध करते हुए देखा जा सकता है। इन वीडियो को भी लंदन बताया गया है। Alamy की वेबसाइट पर भी Dal Khalsa UK के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें मौजूद हैं। ये तस्वीरें हाल-फिलहाल में किसान आंदोलन की नहीं हैं।

79

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक पंजाबी करोड़पति कपल की कहानी जमकर शेयर की गई। किसान आंदोलन से जोड़कर ये कहानी वायरल हुई लेकिन सच्चाई ये है कि ये एक पंजाबी और सिंगर और पंजाबी अभिनेत्री की फोटो है। सिंगर महताब विर्क की टीम ने मीडिया को बताया कि पोस्ट में कही जा रही बात मनगढ़ंत है और महताब शादीशुदा नहीं हैं। उनका कहना था कि ये तस्वीर कुछ दिनों पहले किसानों के एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान ली गई थी। अभिनेत्री सोनिया के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक तस्वीर पंजाब में किसी जगह की है।

89

डॉक्‍टर राजकुमारी बंसल ने को भी किसान आंदोलन से जुड़ने का दावा किया गया। मजाक उड़ाते हुए ये फोटो वायरल हुई लेकिन डॉ बंसल ने मीडिया को बताया कि वह जबलपुर में हैं। अभी तक किसान आंदोलन में नहीं गई हैं। कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते हैं। वायरल तस्‍वीर से मेरा कोई संबंध नहीं है। डॉ बंसल और वायरल तस्वीर में भी काफी अंतर है।

99

किसानों से जोड़कर सैकड़ों वायरल तस्वीरों में ये एक तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी भिड़ गए। कंगना रनौत ने भी मान लिया कि वायरल फोटो में शाहीन बाग की महिला बिलकिस बानों थी लेकिन सच्चाई ये है कि किसान आंदोलन में पंजाब की महिला किसान मौजूद हैं। बिलकिस बानों के बेटे ने बताया कि उनकी मां फिलहाल किसान आंदोलन में कहीं नहीं गई हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved