MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • कोरोना के बाद अब चीन के नकली अंडों से मचा बवाल, FACT CHECK में सामने आई सच्चाई

कोरोना के बाद अब चीन के नकली अंडों से मचा बवाल, FACT CHECK में सामने आई सच्चाई

फैक्ट चेक डेस्क. China fake eggs: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल और नकली अंडे बनाकर बेचे जा रहे हैं। लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वो अपनी जान-पहचान वालों से ही अंडे खरीदें। दावे के मुताबिक, ये फर्जी अंडे चीन (China Fake Eggs)  में बन रहे हैं। बिल्कुल यही वीडियो व्हाट्सएप और ट्विटर पर भी वायरल है। फैक्ट चेक में इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आई है- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 13 2020, 02:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस (CoronaVirus) से जूझ रही है। इस महामारी की शुरुआत चीन (China) से हुई है। इधर भारत ने चीन की गलवान घाटी (Galwan Valley) में सीमा रेखा तोड़ने की हरकतों को देखते हुए कई चीनी एप बैन (Chinese Apps Ban) कर दिए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अब नकली चीनी अंडों का वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।  

27

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

Bittu Sharma नाम के फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोग अंडे के आकार के सांचे में सफेद रंग का कुछ भरते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘अँडे कैसे बनते हैं देख लो किसी जान पहचान वाले से ही ख़रीदें
 

37

*बेड़ा गर्क हो इस CHINA का *’। यहां इस पोस्ट के कैप्शन को ज्यों का त्यों लिखा गया है जो फेसबुक पर भी वायरल है।
 

47

फैक्ट चेक 

 

हमने InVid टूल पर इस वीडियो का लिंक डाल अपनी पड़ताल की। InVid टूल की मदद से मिले वीडियो के स्क्रीनशॉट्स पर हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल किया। हमें पता चला कि यह वीडियो 2017 से ही शेयर किया जा रहा है।

 

हमने आगे मैग्निफायर टूल की मदद से देखा तो हमें एक लेबल दिखाई पड़ा। ये लेबल एक कोरियाई कंपनी से जुड़ा है, जो अलग-अलग ऑनलाइन साइट्स पर स्लाइम बेचती है। यह पोच्ड अंडे की तरह दिखता है, लेकिन असल में ये एक प्रैंक टॉय (खिलौना) है, जिसे खाया नहीं जा सकता। नीचे के स्क्रीनशॉट में इसे देखा जा सकता है।

57

पड़ताल के दौरान हमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी मिला। उन्होंने कथित फर्जी अंडों से जुड़े इस दावे का खंडन किया है। FSSAI ने इसके साथ ऐसे ही कई भ्रामक दावों का खंडन कर रखा है। 

 

FSSAI के मुताबिक, ‘ऐसी कोई टेक्नोलॉजी या केमिकल उपलब्ध नहीं है, जिससे पूरा का पूरा अंडा बनाया जा सके। ये प्रक्रिया आर्थिक रूप से भी व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि असली अंडे आसानी से और बेहद सस्ते में उपलब्ध हैं।’
 

67

FSSA के ज्वाइंट डायरेक्टर (स्टैंडर्ड) डॉक्टर एसी मिश्रा ने बताया, ‘ये फर्जी वीडियो है। इसे कई सालों से शेयर किया जा रहा है। अंडे की मोटी झिल्ली असल में इसके ताजा होने का लक्षण है। जब अंडा ताजा होता है तो एवोपोरेशन (वाष्पीकरण) से दोनों झिल्लियों (बाहर और अंदर की परत) को अलग करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगता। ऐसे में ये एक-दूसरे से चिपकी होती हैं।

 

यही वजह कि छीलने पर ये मोटी और मजबूत दिखती हैं। अगर अंडा 15 दिन से ज्यादा पुराना हो गया है तो इसके अंदर के लेयर की झिल्ली कठोर और लोचदार हो सकती है, जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। वायरल वीडियो फर्जी है। ऐसी कोई टेक्नोलॉजी नहीं है, जिससे प्राकृतिक अंडा बनाया जा सके।’
 

77

ये निकला नतीजा 

 

ये चीन से आने वाले नकली या आर्टिफिशियल अंडे नहीं हैं। ये प्रैंक टॉय हैं, जिन्हें खाया नहीं जाता। फर्जी पोस्ट औऱ वीडियो पर भरोसा कर परेशान न हों। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved