MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Medical Case
Delhi Rare Medical Case
Bank Strike 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Fact Check News
  • FACT CHECK: योगी सरकार ने UP में लगाई गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप पर रोक? जानिए सच्चाई

FACT CHECK: योगी सरकार ने UP में लगाई गरीब बच्चों की स्कॉलरशिप पर रोक? जानिए सच्चाई

फैक्ट चेक डेस्क.  महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है। कुछ ऐसे सर्वे आए हैं जो कहते हैं कि लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में सुस्ती को लेकर देश के युवा लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं। पांच सितंबर को देश के कई हिस्सों में छात्रों ने थाली बजाकर विरोध प्रकट किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसने उत्तर प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स को चिंता में डाल दिया है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस साल बजट की कमी के चलते उत्तर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 12 2020, 04:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि साल 2015-16 से उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की स्कॉलरशिप नहीं दी है। छात्रवृत्ति न आने के कारण लाखों-करोड़ों बच्चों की मार्कशीट और डिग्री रोक दी गईं। योगी सरकार ने गरीब छात्रों की स्कॉलरशिप नहीं दी जिसके कारण स्कूल-कॉलेज ने उनके मार्कशीट नहीं दीं। आइए सोशल मीडिया पर अब स्कॉलरशिप पर रोक लगाने की बात की सच्चाई जानते हैं- 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

वायरल पोस्ट क्या है?  

 

वायरल स्क्रीनशॉट के साथ एक यूजर ने कैप्शन लिखा है, “छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी लेकिन लखनऊ में भव्य कार्यशाला का शिलान्यास जरूर होगा और मंदिर बहुत बड़ा बनेगा चाहे देश के अंदर भीखमंगा पैदा क्यों न हो जाय। हमेशा पिछड़ों, अति पिछड़ों को सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।”

38

एक यूजर ने ऐसे ही एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “इन्हें छात्रों और युवाओं से क्या मतलब!” एक अन्य यूजर का कमेंट था, “अनपढ़ रहेगा इंडिया तो सवाल भी नही करेगा इंडिया” फेसबुक पर यह दावा काफी वायरल है। ऐसे ही कुछ पोस्ट यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं। वॉट्सएप पर भी काफी लोग इसे शेयर कर रहे हैं। बहुत सारे छात्र इस दावे को लेकर निराशा और असमंजस की स्थिति में हैं।

48

फैक्ट चेक

 

हमने वायरल स्क्रीनशॉट की तुलना एबीपी न्यूज चैनल के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियोज से की। हमने पाया कि स्क्रीनशॉट में लिखी खबर का फॉन्ट, चैनल का लोगो और खबर के अंत में चार बिंदियां लगाने का स्टाइल एबीपी न्यूज के वीडियोज से मेल नहीं खाता।

 

हमें एबीपी न्यूज का ऐसा कोई वीडियो या उनकी वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें इस तरह की कोई सूचना हो कि इस साल उत्तर प्रदेश के छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। हमने एबीपी न्यूज के इनपुट हेड संजय बरागटा से भी इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह स्क्रीनशॉट फर्जी है और एबीपी न्यूज ने इस तरह की कोई खबर नहीं दिखाई।

58

क्या सचमुच नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप?

 

हमने पाया कि उत्तर प्रदेश सरकार की जिस वेबसाइट के जरिए स्कॉलरशिप और रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन किया जाता है, वहां इस साल भी आवेदन करने की बात कही गई है। ऐसा कहीं कोई जिक्र नहीं है कि इस साल स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी।

 

हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली एक छात्रवृत्ति के बारे में नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 

68

इस बारे में हमने उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग में स्कॉलरशिप और रिम्बर्समेंट की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी से बात की। उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की स्कॉलरशिप पर रोक लगाए जाने की बात एकदम बेबुनियाद है।

 

उन्होंने बताया, “कॉलेजों के न खुलने की वजह से स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है और इसका समय बढ़ाया गया है। स्कॉलरशिप आवेदन के कुछ नियमों में इस साल बदलाव भी किया गया है। वित्त विभाग ने स्कॉलरशिप के लिए बजट तो पास कर दिया है, लेकिन इसे मुहैया कराए जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है। छात्रवृत्ति देने में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कॉलेज महामारी की वजह से कितने समय तक बंद रहा।”
 

78

उत्तर प्रदेश सरकार में अलग-अलग वर्ग के छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप योजनाएं हैं। इनमें से कई योजनाओं के लिए पैसा केंद्र सरकार देती है। कुछ योजनाओं का फायदा छात्रों को सीधे मिलता है तो कुछ योजनाओं में पैसा उनके कॉलेज के पास जाता है।

88

ये निकला नतीजा 

 

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्कॉलरशिप पर रोक लगाने का दावा पूरी तरह फर्जी है। किसी भी सरकारी वेबसाइट या अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: राशन कार्ड वालों को मुफ्त ट्रैक्टर दे रही सरकार? जानें वायरल दावे की सच्चाई
Recommended image2
CBSE Fact Check: क्या मिडिल ईस्ट में एग्जाम सच में रीशेड्यूल हुआ? बोर्ड ने बताया वायरल नोटिस का सच
Recommended image3
क्या महिलाओं को मोदी सरकार दे रही 25000 Rs.? जानें 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' का FACT CHECK
Recommended image4
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image5
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved