Fact Check. ट्रम्प के स्वागत में हजारों गैलन पानी बहाकर धुलवाया गया 'ताजमहल'
आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सपरिवार भारत आए डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रम्प भी हैं। पूरा परिवार गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत पहुंच चुका है। यहां ट्रम्प की बेटी इवांका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसक बाद ट्रम्प आगरा जाएंगे और वहां ताजमहल का दीदार करेंगे। पूरा परिवार यहां ताजमहल को देखने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएगा। ट्रम्प के स्वागत में आगरा में साफ-सफाई तेजी से की जा रही है।
15

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फायर ब्रिगेड टैंक से ताजमहल की धुलाई होती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि, ट्रम्प के स्वागत में ताजमहल को हजारों टन पानी बहाकर धोया गया।
25
के कुमार नाम के फेसबुक यूजर ने एक एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- जब ट्रम्प के लिए ताजमहल को नहलाया गया।" इसके साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी से ताजमहल पर बौछार डालता एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
35
दरअसल ताजमहल की धुलाई के इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि, डोनाल्ड ट्रम्प के आगमन पर आगरा में ताजमहल की धुलाई करवाई गई। इसमें हजारों टन पानी यूं ही बहा दिया गया। रातोरात सरकार ने आगरा को साफ-सुथरा बना दिया।
45
अब बाती आती है कि क्या वाकई उत्तर प्रदेश सरकार ने ताजमहल की धुलवाई करवाई है। तो हम आपको बता दें कि नहीं। दरअसल वायरल हो रहा ये छोटा सा क्लिप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मनोरंजन पार्क का है। यहां पर भी एक मिनी ताजमहल स्थापित है इसे ताजमहल की प्रतिकृति कहा जाता है। इसकी धुलाई के वीडियो को ही गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
55
मीडिया में आई किसी भी रिपोर्ट में ताजमहल की धुलाई की बात नहीं की गई है। हालांकि ताजमहल पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य किया गया है। फूलों की कांट-छांट की खबरें भी सामने आईं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति की आगरा यात्रा से पहले ताजमहल की धुलाई के दावे का ये वीडियो फर्जी साबित होता है।
Latest Videos