- Home
- Fact Check News
- कोरोना पॉजिटिव मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह वायरल, ऐसे सामने आई सच्चाई
कोरोना पॉजिटिव मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह वायरल, ऐसे सामने आई सच्चाई
फैक्ट चेक डेस्क. Famous folk singer sharda sinhas death hoax : मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरें के साथ ये अफवाह फैलाया जा रहा है। शारदा सिन्हा को कोरोना का संक्रमण जरूर हुआ है, लेकिन उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?
| Published : Aug 26 2020, 05:34 PM IST / Updated: Aug 26 2020, 05:40 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
वायरल मैसेज क्या है?
अमित श्रीवास्तव नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा – दुखद समाचार। बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन। भगवान उनकी आत्मा को निर्मल शांति दे। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
इस पोस्ट को 26 अगस्त, 2020 को शेयर किया गया है।
इसी तरह की पोस्ट अन्य यूजर्स ने भी शेयर की है। फेसबुक पर ये खबरें जमकर शेयर की गईं।
फैक्ट चेक
शारदा सिन्हा बड़ी और नामी गायिका है। उनके कथित तौर पर निधन की सूचना की पड़ताल करने का हमने फैसला किया। सबसे पहले हमने गूगल पर सर्च किया। हमें ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। शारदा सिन्हा जानीमानी लोकप्रिय गायिका हैं और अगर उनके साथ ऐसा कुछ हुआ होता तो बड़े मीडिया संस्थान जरूर उसे कवर करते।
शारदा सिन्हा ने खुद ट्वीट करने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि उनका कोरोना का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। आप मेरे बारे में सही जानकारी मेरे फेसबुक पेज से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां से जल्द ठीक होकर आपसे रूबरू होगीं। अमित आलोक ने वीडियो को ट्वीट भी किया है।
ये निकला नतीजा
मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन का समाचार पूरी तरह से फर्जी है। वे फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही वे धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। बिहार में बाढ़ के दौरान उनके घर में भी पानी भर गया था जिसका वीडियो भी सामने आया था।