MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • ‘कोरोना फैलाने के लिए भगवान ने चीन को दी सज़ा’ इस दावे के साथ वायरल हुआ भयंकर तूफान का वीडियो, जानें सच

‘कोरोना फैलाने के लिए भगवान ने चीन को दी सज़ा’ इस दावे के साथ वायरल हुआ भयंकर तूफान का वीडियो, जानें सच

फैक्ट चेक डेस्क. China tsunami video viral fact check: सोशल मीडिया पर सुनामी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोग किसी छत पर खड़े हैं और नीचे बाढ़ में वाहनों समेत कई चीजें बहती नज़र आ रही हैं। अलग-अलग ड्यूरेशन में यही वीडियो कई यूजर्स ने एक ही दावे के साथ शेयर किया।  इन दावों के मुताबिक यह सुनामी चीन में आई है। भगवान को चीन ने पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने की सज दी है। यूजर्स के दावे और वीडियो को सच मानकर लोग इसे शेयर कर रहे हैं।  फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि क्या वाकई ये वायरल वीडियो चीन का है?  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 28 2020, 03:02 PM IST| Updated : Aug 28 2020, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बीते कुछ दिनों में ये वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। तूफान का मंजर देख किसी का भी दिल दहल जाए लोग इसे चीन से जुड़ा कह रहे हैं जबकि यूट्यूब पर इस वीडियो की कुछ और ही कहानी है।

27

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फे़सबुक पेज ‘अनिमेष डिजिटल’ ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “चीन ने वायरस भेजकर दुनिया को धोखा दिया अब ऊपर वाला उसे धोखा दे रहा है।”

37

इसी कैप्शन के साथ और कई फे़सबुक यूज़र्स ने ये वीडियो शेयर किया। कुछ ट्विटर यूजर्स ने भी इस क्लिप को शेयर किया और ये सुनामी चीन में आने का दावा किया। 

47

ट्विटर यूज़र @GaneshGavli5 ने मराठी कैप्शन के साथ वीडियो पोस्ट किया, “भारी बारिश के कारण चीन में 3 बांध टूट गए और बाढ़ आ गई। खुद देखिए कि चीन को क्या सबक मिला है। जिसने अमानवीय और स्वार्थी कारनामों से खुद को सुपर पावर बना लिया। इस भयंकर बाढ़ का तांडव देखिए। अंत में क्या होना है, जो करोगे वो भरोगे”

57

फै़क्ट-चेक

 

यही वीडियो 2018 में केरल में आई बाढ़ के नाम पर वायरल किया गया था। यूट्यूब पर जापान सुनामी कीवर्ड सर्च करने पर कई वीडियोज़ मिलते हैं। इन्ही में से एक ‘TSUNAMI JAPAN 3.11/2011’ टाइटल के साथ अपलोड किया गया है। ये चीन के नाम पर शेयर किया जा रहा वीडियो ही है। इस वीडियो पर 43 लाख से ज्यादा व्यूज़ है। इसे ताकुरो सुज़ुकी ने 18 दिसम्बर 2011 को अपलोड किया हुआ है।

 

इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “इशिनोमाकी टाइडल वेव’ पूर्वी जापान का भयंकर भूकंप, इशिनोमाकी शी, मियागी की तस्वीर। ऐसी बुरी हालत में आप न फंसे ये असम्भव है, मैं ये तस्वीर इशिनोमाकी गैस (कंपनी) की छत से ले रहा हूं।’
 

67

एक अन्य वेरीफ़ाइड यूट्यूब चैनल FNN311 ने भी 25 अक्टूबर, 2012 को ये वीडियो अपलोड किया है। इसके डिस्क्रिप्शन में जानकारी दी हुई है कि ये 11 मार्च 2011 को जापान के इशिनोमाकी में आई सुनामी का वीडियो है। इसे बंदरगाह के पास एक छत से किसी कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया है। FNN 311 एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। चैनल ने डिस्क्रिप्शन में सुनामी की पूरी जानकारी और अन्य लिंक भी दिए हुए हैं।

 

(ये तस्वीर चीन में आई बाढ़ की है) 

77

ये निकला नतीजा 

 

फैक्ट चेकिंग से साफ है कि लोग जापान में करीब एक दशक पहले आई सुनामी का वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसे 2 साल पहले भी केरल में बाढ़ का बताकर शेयर किया गया था। यह वीडियो चीन नहीं बल्कि जापान का है।

 

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved