MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • इंडियन आर्मी का अपमान करने के लिए एकता कपूर पर 50 हजार करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा सच

इंडियन आर्मी का अपमान करने के लिए एकता कपूर पर 50 हजार करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा सच

नई दिल्ली. टीवी क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) इन दिनों अपनी एक वेब सीरिज (Web Series) को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल आल्ट बालाजी (Alt Balaji) की वेब सीरीज XXX सीजन 2 (XXX Season 2) के करण वो विवादों में आ गई हैं। भारतीय सेना के एक जवान की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज में जिस तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं, उससे कई दर्शक नाराज हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने निर्माता एकता कपूर पर 50,000 करोड़ रुपये के मुआवजे का केस किया है। साथ ही उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लेने को कहा है। इस खबर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं।  फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर ट्रिपल एक्स वेब सीरिज के लिए एकता कपूर पर केस दर्ज (Fact Check Ekta Kapoor Indian Army Case) का सच क्या है? 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 06 2020, 03:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

एकता कपूर टीवी की ड्रामा क्वीन कही जाती हैं। डेली सोप के बाद अब वो वेब सीरिज के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनकी वेब सीरिज को लेकर हमेशा बवाल मचा रहता है क्योंकि उसमें एडल्ट कंटेट परोसा जाता है। गंदी बात, ट्रिपल एक्स जैसी सीरिज से लोग नाराज नजर आ रहे हैं। अब उनके नाम केस दर्ज होने की खबर ही फैल गई है।

27

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

फेसबुक यूजर “Pawan pandey” ने एकता कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारतीय सेना का पलटवार, भारतीय सेना ने एकता कपूर पर ₹50,000 Crores फाइन का केस किया व पद्मश्री बापस लेने को कहा।”

37

क्या दावा किया जा रहा है? 

 

दावा किया जा रहा है एकता कपूर की वेब सीरिज के विवादों के बाद भारतीय सेना ने कपूर पर कार्रवाई की है। उन पर सेना का अपमान करने के लिए जुर्माना लगाने के साथ पद्मश्री सम्मान वापस करने की मांग की। 

47

फैक्ट चेक 

फैक्ट चेक की जांच-पड़ताल में हमें ये मालू हुआ कि वायरल हो रहा ये दावा झूठा है। भारतीय सेना की तरफ से न तो एकता कपूर के खिलाफ ऐसा कोई केस किया गया है और न ही सम्मान वापस लेने जैसी कोई बात कही गई है। वायरल हो रहे दावे का सच जानने के लिए हमने भारतीय सेना में अधिकृत सूत्रों से संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि भारतीय सेना ने न तो एकता कपूर पर कोई केस दर्ज किया है और न ही उनका सम्मान वापस लेने को कहा है।

 

57

दरअसल, एक जून को विवादित टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाउ उर्फ विकास पाठक ने पुलिस स्टेशन के बाहर से अपना एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने सूचना दी थी कि उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इससे जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी हमें मिलीं।

67

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास इस बात से खफा हैं कि आल्ट बालाजी की इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह एक फौजी बॉर्डर पर तैनात अपना फर्ज निभा रहा होता है, जबकि पीछे उसकी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसे धोखा दे रही है। इतना ही नहीं, सीरीज में एक जगह यह भी दिखाया गया है कि महिला अपने पति की आर्मी की वर्दी अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहनाती है और फिर वर्दी का अपमान करती है। सोशल मीडिया पर और भी बहुत से लोगों ने अस वेब सीरिज को लेकर आपत्ति जताई। लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बहरहाल सेना के केस दर्ज करने की बात झूठी है। 

 

हमें मीडिया रिपोर्ट में कही ऐसी जानकारी नहीं मिली जिसमें एकता के खिलाफ केस दर्ज होने की बात सामने आई हो। वहीं एकता कपूर ने भी इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 
 

77

ये निकला नतीजा 

 

विकास का कहना है कि सीरीज में इस तरह की चीजें दिखाकर एकता कपूर न केवल आर्मी की वर्दी का अपमान कर रही हैं, बल्कि देश के सैनिकों और भारतीय सेना की भी छवि धूमिल कर रही हैं। लिहाजा, वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। भारतीय सेना ने एकता कपूर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved