- Home
- Fact Check News
- Fact Check. दोस्तों से मिलने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी ने तोड़ा लॉकडाउन, जानें सच्चाई
Fact Check. दोस्तों से मिलने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी ने तोड़ा लॉकडाउन, जानें सच्चाई
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,600 के पार जा पहुंची है। इसकी वजह से सरकार ने बुनियादी ज़रुरतों से जुड़ी चीज़ों को छोड़कर बाकी सभी चीज़ों पर पाबंदी लगा दी है। दुनिया भर में 11 लाख से ज़्यादा कन्फ़र्म केस सामने आये हैं और 58 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग इसका पालन कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर खबर आई कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों लॉकडाउन तोड़कर बाहर घूम रहे हैं। फैक्ट चेकिंग में जानिए आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है?
15

एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिखते हैं जो कि एक गाड़ी में बैठे हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र्स दावा कर रहे है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस के चलते जारी किये गए लॉकडाउन को तोड़ा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
वायरल पोस्ट क्या है? ट्विटर यूज़र निधि शर्मा ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “ ब्रेकिंग: ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा है जो कि लॉकडाउन को तोड़ रहे है। उनका कहना है कि उन्हें अपने दोस्तों से मिलना हैं। उनकी मां मीडिया में नरेंद्र मोदी को लेक्चर दे रही है मगर असल ज़िंदगी में वो ऐसा करते हैं। शर्मा की इस ट्वीट को डिलीट किये जाने से पहले 2,100 बार देखा जा चुका है।
35
क्या दावा किया जा रहा है? बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च को 21 दिनों का लॉकडाउन जारी किया गया था। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी उनसे सवाल-जवाब करते हैं। एक पुलिसकर्मी ये कहते हैं, ‘धारा 144 लागू है तो आप ग्रुप में नहीं जा सकते।’ इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी कहते हैं, ‘हम ग्रुप में नहीं जा रहे है सिर्फ़ हम तीन ही जायेंगे।’
45
सच्चाई क्या है? वीडियो वायरल होने के बाद हमने गूगल पर की-वर्ड्स “rahul gandhi priyanka gandhi stopped in car” से सर्च किया। तब हमें 24 दिसम्बर 2019 का एक वीडियो मिला जो कई मीडिया संगठनों ने शेयर किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरठ जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें शहर के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ये तभी का वीडियो है।
55
ये निकला नतीजा- मेरठ में CAA के खिलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारवालों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मिलने पहुंचे थे। इस 3 महीने पुरानी घटना का वीडियो 24 मार्च को जारी किये गए लॉकडाउन तोड़ने के झूठे दावे से शेयर किया गया। वीडियो के साथ किया गया दावा झूठा है।
Latest Videos