- Home
- Fact Check News
- FAKE CHECK: निर्भया के नाम पर वायरल हुई थी इस लड़की की तस्वीर, जानें क्या है सच्चाई
FAKE CHECK: निर्भया के नाम पर वायरल हुई थी इस लड़की की तस्वीर, जानें क्या है सच्चाई
फेक चेक: 7 साल के बाद निर्भया के आरोपियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में निर्भया के साथ दरिंदगी की गई थी। 6 वहशियों ने मिलकर निर्भया के साथ गैंग रेप किया। इसके बाद उसकी बॉडी को पूरी तरह बर्बाद कर सड़क किनारे फेंक दिया। भारत में रेप पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जाती है। लेकिन निर्भया का असली नाम सोशल मीडिया पर आ गया। साथ ही एक तस्वीर भी वायरल हुई। साड़ी पहनी इस लड़की को निर्भया बताया गया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर तस्वीर में दिख रही ये लड़की कौन है?
18

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में दिल को दहला देने वाले रेप केस ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। उस समय सोशल मीडिया पर निर्भया के नाम पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। इनमें एक ये तस्वीर भी शामिल है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
ग्रे रंग की साड़ी में दिख रही इस लड़की को असली निर्भया बताया गया। लेकिन जब इस तस्वीर की जांच की गई, तो मामला कुछ और निकला।
38
गूगल पर ये तस्वीर काफी नामों से शेयर की गई है। कई ग्रुप्स पर इस तस्वीर को सर्कुलेट किया गया।
48
कई पोर्न साइट्स पर, कॉल गर्ल्स की साइट पर इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
58
जब इस तस्वीर की और गहराई से पड़ताल की गई, तो लड़की की असली पहचान सामने आ गई।
68
तस्वीर में दिख रही लड़की का असली नाम ऋतू शर्मा है। ऋतू पुष्कर की रहने वाली है। फेसबुक पर इसी तस्वीर के साथ उसने अपनी प्रोफाइल बना रखी है।
78
2014 में ऋतू ने अपनी कवर फोटो चेंज की। जबकि निर्भया की मौत 2012 में ही हो गई थी। इस तरह ये तस्वीर निर्भया की नहीं है, ये साबित होता है।
88
फेसबुक पर इस तस्वीर को कई ऐसे पेज पर भी शेयर किया गया है, जिसमें मॉडल्स को प्रमोट किया जाता है। निर्भया मेडिकल की स्टूडेंट थी। ऐसे में उसका मॉडलिंग से कोई कनेक्शन नहीं था।
Latest Videos