MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • FAKE CHECK: स्वेज नहर से एवर गिवेन जहाज को निकालने इंडियन ड्राइवर ने बजाया ‘धूम मचा ले’ वाला हॉर्न? जानें सच

FAKE CHECK: स्वेज नहर से एवर गिवेन जहाज को निकालने इंडियन ड्राइवर ने बजाया ‘धूम मचा ले’ वाला हॉर्न? जानें सच

फेक चेक डेस्क. हाल में एक खबर दुनिया भर में काफी चर्चा में रही है। ये है स्वेज नहर (Suez Canal) में करीब एक हफ्ते तक फंसा जहाज। इस जहाज के नहर के बीचों-बीच फंस जाने से देशों को कई हजार करोड़ों का नुकसान हो गया। अब सोशल मीडिया पर इस जहाज के निकाले जाने को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय पानी का जहाज एक बॉलीवुड की किसी अतरंगी धुन में हॉर्न बजाने के बाद ही चल पाया था क्योंकि उसके ड्राइवर भारतीय थे। फेक चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है ? 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 02 2021, 04:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

हिंदुस्तान की सड़कों पर फिल्मी गानों की धुन में हॉर्न बजाते ट्रक-बसों को आपने बहुत बार देखा होगा। इसी के तरह लोग इस  फंसे एवर गिवेन जहाज में भी फिल्मी गाने बजने का दावा कर रहे हैं। एक हफ्ते तक मिस्र की स्वेज नहर में फंसे रहने के बाद आखिरकार एवर गिवेन नाम के विशालकाय जहाज को निकाल लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहाज के चालक दल में 25 भारतीय भी शामिल थे। 

27

वायरल पोस्ट क्या है? 

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में मिस्र की स्वेज नहर में फंसे एवर गिवेन जहाज को काफी मशक्कत के बाद जब निकाला गया तो वहां से निकलते वक्त जहाज के हॉर्न के जरिये बॉलीवुड गीत ‘धूम मचा ले’ की धुन बजाई गई।  ऐसा कहने वाले लोग पानी के जहाजों का एक वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें ‘धूम मचा ले’ गीत की धुन वाला हॉर्न सुनाई दे रहा है।

37

एक फेसबुक यूजर ने ‘धूम मचा ले’ हॉर्न वाले वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन लिखा जिसका हिंदी अनुवाद है, “आखिरकार जब जहाज स्वेज नहर से चला तो उस पर धूम की धुन वाला हॉर्न बजाया गया, 100% भारतीय चालक दल!”

47

फेक चेक

 

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे स्वेज नहर के वीडियो में ‘धूम मचा ले’ धुन वाले हॉर्न का ऑडियो अलग से जोड़ा गया है। वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें यही वीडियो ‘टेन टीवी’ नामक अरबी भाषा के यूट्यूब चैनल पर मिला। 29 मार्च, 2021 को पोस्ट किए गए इस वीडियो में 3 मिनट 27 सेकेंड पर वायरल वीडियो वाला अंश देखा जा सकता है। वीडियो के साथ अरबी भाषा में उसका विवरण भी लिखा है जिसका मतलब है, “वो पल जब जहाज आगे तरफ बढ़ने लगा जिससे स्वेज नहर का रास्ता साफ हो गया।”

57

इस वीडियो में दृश्य तो वायरल वीडियो वाले ही हैं, पर धूम की धुन वाले हॉर्न की आवाज नदारद है। साफ है कि किसी ने भ्रम फैलाने के मकसद से धूम हॉर्न की आवाज इस वीडियो में अलग से जोड़ी है। 

67

ठीक यही वीडियो arabiaweather वेबसाइट की एक रिपोर्ट में भी मौजूद है। यहां भी इसमें धूम हॉर्न वाला ऑडियो नहीं है.एवर गिवेन के स्वेज नहर से निकलने से जुड़े वीडियो और भी कई मीडिया संस्थानों ने पोस्ट किए गए थे। इनमें से किसी भी वीडियो में धूम हॉर्न वाला ऑडियो नहीं सुनाई दे रहा। सभी में साधारण हॉर्न की आवाज ही सुनाई दे रही है। किसी मीडिया रिपोर्ट में भी धूम हॉर्न बजाए जाने का जिक्र नहीं है। 

77

ये निकला नतीजा 

 

भारत में अक्सर देखा जाता है कि बस और ट्रकों में बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ के शीर्षक गीत ‘धूम मचा ले’ की धुन वाले हॉर्न लगे होते हैं। इन्हें डाउनलोड करके, मनमुताबिक एडिट करके किसी भी वीडियो में जोड़ा जा सकता है। यानी ये बात स्पष्ट है कि स्वेज नहर से निकलते वक्त एवर गिवेन जहाज के धूम हॉर्न बजाने का दावा एकदम बेबुनियाद है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved