MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Fact Check News
  • जेल में बंद है शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली ये लड़की, प्रेग्नेंसी पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट, जानें सच

जेल में बंद है शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली ये लड़की, प्रेग्नेंसी पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट, जानें सच

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया की लॉ की स्टूडेंट सफ़ूरा ज़रगर को गैरकानूनी गतिविधि रोकने के कानून के तहत 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। सफ़ूरा ज़रगर पर गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया। ज़रगर को तिहाड़ जेल में रखा गया है। जेल में जब उनकी कोरोना जांच की गई तो वे प्रेग्नेंट पाई गईं। इसके बाद उन पर व्यक्तिगत हमले बढ़ गए। सोशल मीडिया पर उन्हें अविवाहित बता कर उनके चरित्र पर लांछन लगाया जाने लगा। सफ़ूरा ज़रगर नागरिकता संशोधन विधेयक  CAA के विरोध में चले आंदोलन में काफी सक्रिय रही थीं। उन्होंने शाहीन बाग में चले लंबे धरने और विरोध प्रदर्शनों में जम कर हिस्सा लिया था और उसका नेतृत्व किया था। उनके प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विटर पर विवाहित बता कर उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है। उनके खिलाफ इस तरह की पोस्ट की बाढ़ आ गई है। क्या ज़रगर अविवाहित हैं? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 06 2020, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जामिया मिल्लिया की स्टूडेंट सफ़ूरा ज़रगर को लेकर  ट्विटर पर जो पोस्ट डाली गईं, उनमें उन्हें शाहीन बाग में दंगा भड़काने वाला बताया गया। वहीं, यह भी कहा गया कि कोरोना टेस्ट में ये दो महीने की प्रेग्नेंट निकलीं। उन भद्दा कमेंट करते हुए कहा गया कि इसे यानी प्रेग्नेंसी को ऊपर वाले की देन मत बताना। 

27

सोशल एक्टिविस्ट्स और आंदोलनकारियों को पहले भी ट्रोलर सोशल मीडिया पर निशाना बनाते रहे हैं। उन्हें घटिया और शर्मनाक कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर व्यक्तिगत हमले बढ़ जाते हैं। सफ़ूरा ज़रगर के मामले में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शेहला राशिद ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रेग्नेंट होने वाली महिला शादीशुदा है या नहीं। 

37

कुछ लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक समुदाय की होने और शाहीन बाग के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के कारण ज़रगर पर इस तरह के घटिया कमेंट किए जा रहे हैं। इस तरह से उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है। यह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल है, लेकिन ट्रोलर्स ऐसा पहले से ही करते रहे हैं।
 

47

यहां यह जानना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर उनके अविवाहित होने के जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं। उनकी शादी 2018 में ही हो चुकी है। मीडिया के लोगों ने उनके पति से बात की है। कोई भी इसके बारे में तथ्यात्मक जानकारी हासिल कर सकता है।

57

जेल जाने के पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल चुका था। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 फरवरी को पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हुए एक विवाद के दौरान ज़रगर घायल हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में उनके पति ने डॉक्टरों को बतलाया था। कोरोना महामारी फैलने के बाद उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया था। सिर्फ जरूरी काम से ही वे कभी-कभी बाहर निकलती थीं। 
 

67

10 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद ही ज़रगर ने बताया था कि वे 3 महीने की प्रेग्नेंट हैं और इसी आधार पर जमानत के लिए अर्जी भी दी थी। 21 अप्रैल को अदालत में उनकी जमानत के लिए एक और अर्जी दी गई, जिसमें उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में जानकारी दी गई है और 3 महीने की प्रेग्नेंट बताया गया है। 

77

ज़रगर के खिलाफ सोशल मीडिया पर जो प्रचार किया जा रहा है और उनके चरित्र पर लांछन लगाया जा रहा है, उसे लेकर महिला अधिकार कार्यकर्ता और वकील वृंदा ग्रोवर का कहना है कि अब यह जानकारी सार्वजनिक हो गई है कि ज़रगर शादीशुदा हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा शाहीन बाग आंदोलन के विरोधी और असामाजिक तत्व कर रहे हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Recommended image2
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?
Recommended image3
Fact Check: आप PF खाते की 25% रकम नहीं निकाल सकते, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई
Recommended image4
Fact Check: सेना की सिख रेजिमेंट ने लगाया भिंडरावाले का पोस्टर, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
Recommended image5
Fact Check: पाकिस्तान के खिलाफ जंग में भारत ने गंवाए 4 राफेल, खुल गई वायरल वीडियो की पोल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved