- Home
- Lifestyle
- Food
- भूल से भी ना फेंके ब्रेड का किनारे वाला हिस्सा, इस तरह कई डिशेज में हो सकता है इस्तेमाल
भूल से भी ना फेंके ब्रेड का किनारे वाला हिस्सा, इस तरह कई डिशेज में हो सकता है इस्तेमाल
फूड डेस्क : भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ईजी और झटपट बनने वाले नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रेड का इस्तेमाल करते है। सुबह के समय ज्यादातर घरों में ब्रेड बटर, सैंडविच या ब्रेड जैम खाया जाता है। लेकिन लोग इसके किनारों को निकाल कर फेंक देते है, क्योंकि ये थोड़ी कड़क होती है और सैंडविच के साथ ये अच्छी नहीं लगती है। इसलिए इसको निकालना बेहतर ऑप्शन होता है पर अब आप जब भी ब्रेड के साइड्स को कट करें, तो इसे कभी भी फेंके नहीं, क्योंकि इससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं और कई सारी ट्रेडिशनल डिशेज में ये स्वाद को दोगुना करने का भी काम करती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है, ब्रेड स्लाइस के साइड्स का सबसे बेहतर इस्तेमाल।

ब्रेड के बचे हुए किनारे के फेंकने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें, क्योंकि जिसे आप वेस्ट समझकर फेंक देते है, वो आपके खाने का स्वादा बढ़ा सकती है।

सबसे पहले तो आप ब्रेड के साइड्स को कट करके अलग रख लें फिर इसे हल्का सा सेंक कर इसे मिक्सर में पीस कर इसके क्रम्ब्स बना लें। इन ब्रेड क्रम्ब का इस्तेमाल आप कई डिशेज में कर सकते हैं।
बच्चों से लेकर बड़े तक को पास्ता बहुत पसंद होता है। लेकिन घर में पास्ता बनाते समय बाजार जैसा स्वाद नहीं आ पाता है। ऐसे में आप पास्ता बनाने समय इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें, इससे बेहतरीन स्वाद आता है।
ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल किसी भी डिश में करारापन लाने के लिए किया जा सकता है। जब भी आप घर में फिश फ्राई करें या कटलेट बनाए तो इसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तलें। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है और एक क्रिस्पी टच भी आता है।
सूप में ब्रेड के छोटे-छोटे तुकड़ो का इस्तेमाल किया जाता है। अब बाजार से इसे लाने की वजह आप ब्रेड के किनारों को छोटे ब्लाक में कट करके इसे टोस्ट करके सूप में डालें।
मीट बॉल्स या वेज बॉल्स बनाने में ब्रेड क्रम्ब्स का यूज स्वाद को चार गुना बढ़ा देता है। साथ ही रोस्टेड चिकन पर ब्रेड क्रम्ब्स को रब करने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
पिज्जा टॉपिंग में ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल एक बेहतरीन स्वाद देता है। पिज्जा को बेक करते समय चीज के साथ थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब जरूर डालें।
चाइनीड खाने जैसे फ्राइड राइस या मंचूरियन बॉल बनाते समय भी ब्रेड क्रम्ब्स डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
आलू टिक्की को फ्राई करने से पहले ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर फ्राई करने से ये बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी लगती है।
सब्जियों में भी आप ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एग भुर्जी पर ब्रेड क्रम्ब्स डालने से ये टेस्टी बनती है। साथ ही पनीर की सब्जी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गेवी वाली सब्जियों में इसे डालने सा यह गाढ़ी हो जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.