- Home
- Lifestyle
- Food
- लाल से भी ज्यादा फायदेमंद होता है इस रंग का तरबूज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी कर सकता है दूर
लाल से भी ज्यादा फायदेमंद होता है इस रंग का तरबूज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी कर सकता है दूर
फूड डेस्क : गर्मी के दिनों में तरबूज (watermelon) काफी मात्रा में मिलता है। लगभग 90% पानी से भरपूर लाल रंग का यह तरबूज गर्मी में हमें हाइड्रेट रखने के अलावा कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। लेकिन क्या आपने कभी लाल रंग के अलावा पीले रंग का तरबूज (Yellow watermelon) खाया है? अगर नहीं तो, आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से पीले तरबूज की डिमांड बहुत ज्यादा हो गई है। ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कमाल है और किसानों को भी इससे तगड़ा मुनाफा होता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं पीले तरबूज की खासियत के बारे में और कैसे यह लाल तरबूज से अलग है...

पीले तरबूज कहां मिलते है
हजारों साल पहले पीले तरबूज की खेती पहली बार अफ्रीका में की गई थी, और ऐसा कहा जाता है कि फल प्राकृतिक क्रॉस-ब्रीडिंग के माध्यम से उगाया गया था। हालांकि, अब कई जगह इसकी खेती की जाने लगी है। भारत में भी महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है। वानस्पतिक रूप से, पीले तरबूज को सिट्रुलस लैनाटस के रूप में जाना जाता है और यह कुकुर्बिटेसी परिवार का हिस्सा हैं, जिसमें लौकी और कद्दू और स्क्वैश जैसी सब्जी और फल आते हैं।

पीला तरबूज का भाव
लाल तरबूज की अपेक्षा पीला तरबूज तीन गुना तक महंगा मिलता है। अमूमन लाल तरबूज का भाव 15-20 रुपए प्रति किलो होता है। वहीं, पीले तरबूज का भाव 45-50 रुपए प्रति किलो होता है।
लाल और पीले तरबूज में अंतर
रंग अंतर के अलावा, पीले और लाल तरबूज के स्वाद में थोड़ा अंतर होता है। पीली तरबूज का स्वाद आमतौर पर लाल तरबूज की तुलना में थोड़ा मीठा होता है।
पीले तरबूज के फायदे
पीले रंग के तरबूज में पोटेशियम सहित कुछ खनिज भी होते हैं, जो शरीर में द्रव के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति करता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
पोषण तत्वों में अंतर
पोषक रूप से, दोनों तरबूजों में विटामिन ए और सी के उच्च मात्रा पाई जाती हैं। हालांकि, पीले तरबूज में लाइकोपीन की कमी होती है, लेकिन वे बीटा कैरोटीन से भरपूर होते हैं। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो कैंसर से बचाता है।
वजन कम करने में मददगार
पीला तरबूज वजन कम करने में भी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके अलावा ये कैलोरी में भी कम होता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पीला तरबूज गैस, अपच, उल्टी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्यों के लिए भी रामबाण है। इससे खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और पाचन संबंधी रोग भी ठीक करता है।
ये भी देखें : क्या टमाटर खाने की वजह से होता है Tomato Fever, इन लोगों को भुलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन
सुबह-दोपहर-रात किस समय नहीं खाना चाहिए कौन सा फल, जानें कंपलीट गाइड
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.